Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand wildlife census: झारखंड में वन्य जीवों की 15 दिसंबर से शुरू होगी गिनती, 1600 कर्मचारी होंगे तैनात, ‘इकोलॉजिकल ऐप’ से होगी गणना
    Breaking News

    Jharkhand wildlife census: झारखंड में वन्य जीवों की 15 दिसंबर से शुरू होगी गिनती, 1600 कर्मचारी होंगे तैनात, ‘इकोलॉजिकल ऐप’ से होगी गणना

    News DeskBy News DeskDecember 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड के सभी वन क्षेत्रों में बाघों के साथ-साथ अन्य वन्य जीवों की गणना 15 दिसंबर से शुरू होगी. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. पलामू बाघ संरक्षित क्षेत्र (पीटीआर) के मुख्य वन संरक्षक और फील्ड निदेशक एस आर नटेश को इस प्रक्रिया के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है. बुधवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए नटेश ने कहा, यह गणना ‘इकोलॉजिकल ऐप’ का उपयोग करते हुए डिजिटल तौर पर की जाएगी. भारत सरकार ने मुझे इस व्यापक गणना को संपन्न कराने के लिए राज्य का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है.

    उन्होंने कहा कि डिजिटल गणना के अलावा, जानवरों की गिनती भौतिक रूप से भी की जाएगी. ऐप आधारित गणना 22 दिसंबर तक पूरी हो जाएगी, जिसके बाद संरक्षित और गैर-संरक्षित वन क्षेत्रों में वन्यजीवों की गिनती मानवीय सहायता से की जाएगी और इसके अप्रैल 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है. मुख्य वन संरक्षक ने बताया कि झारखंड में कुल 36 वन मंडल हैं, जिनमें से 31 सामान्य मंडल हैं. पांच वन्यजीव मंडल हैं, जिनमें पलामू स्थित बाघ आरक्षित क्षेत्र भी शामिल है.

    Jamshedpur: गोलमुरी में अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरायी, एक्सल टूटने से हुआ हादसा

    नोडल अधिकारी ने बताया कि इस अभ्यास के लिए लगभग 1,600 कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा और स्वयंसेवकों का भी सहयोग लिया जाएगा. झारखंड में पिछली बार अक्टूबर 2021 और मार्च 2022 के बीच बाघ गणना संपन्न हुई थी.

    Adityapur: नहीं थम रही चापड़बाजी की घटना, आदित्यपुर में प्रेम ज्वेलर्स’ के मालिक पर रंगदारी को लेकर चापड़ से हमला, गंभीर

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    'इकोलॉजिकल ऐप' से होगी गणना 1600 कर्मचारी होंगे तैनात 600 employees deployed and the census to be conducted using an ecological app. Jharkhand wildlife census: Wildlife counting in Jharkhand will begin on December 15 Jharkhand wildlife census: झारखंड में वन्य जीवों की 15 दिसंबर से शुरू होगी गिनती with 1
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: गोलमुरी में अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरायी, एक्सल टूटने से हुआ हादसा

    July 1, 2026

    Adityapur: नहीं थम रही चापड़बाजी की घटना, आदित्यपुर में प्रेम ज्वेलर्स’ के मालिक पर रंगदारी को लेकर चापड़ से हमला, गंभीर

    July 1, 2026

    Jamshedpur: करणी सेना के युवा नेता हिमांशु सिंह की हत्या के मामले  में जांच करने पहुंचे ADG मनोज कौशिक, डीडी बार भी गये, दी हिदायत

    July 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: गोलमुरी में अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरायी, एक्सल टूटने से हुआ हादसा

    July 1, 2026

    Adityapur: नहीं थम रही चापड़बाजी की घटना, आदित्यपुर में प्रेम ज्वेलर्स’ के मालिक पर रंगदारी को लेकर चापड़ से हमला, गंभीर

    July 1, 2026

    Jamshedpur: करणी सेना के युवा नेता हिमांशु सिंह की हत्या के मामले  में जांच करने पहुंचे ADG मनोज कौशिक, डीडी बार भी गये, दी हिदायत

    July 1, 2026

    Himanshu Murder Case: हिमांशु हत्याकांड पर CM हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन, जमशेदपुर SSP और सरायकेला SP हटाये गये, आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण न रख पाने का आरोप

    July 1, 2026

    Jharkhand/Jamshedpur: एनसीईआरटी राष्ट्रीय संगोष्ठी में झारखंड का एकमात्र प्रतिनिधित्व,जमशेदपुर के शिक्षक मनोज कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया नवाचारी शैक्षणिक मॉडल

    June 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group