Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»झारखंड को मिलेगी पहली वंदे भारत फैक्ट्री, 4000 लोगों को रोजगार
Breaking News

झारखंड को मिलेगी पहली वंदे भारत फैक्ट्री, 4000 लोगों को रोजगार

News DeskBy News DeskJuly 17, 2025Updated:July 17, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर।
झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया में राज्य की औद्योगिक छवि को नया आयाम देने जा रही है एक बड़ी रेल परियोजना। यहां 4000 करोड़ रुपये की लागत से देश की सबसे तेज और अत्याधुनिक वंदे भारत ट्रेन के कोच तैयार करने के लिए एक विशाल फैक्ट्री स्थापित की जाएगी। यह झारखंड ही नहीं, बल्कि पूर्वी भारत की पहली ऐसी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट होगी जहां वंदे भारत के कोच और चक्कों का निर्माण होगा।

READ MORE :श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ी, श्रद्धालुओं के लिए 6 और जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

इस महत्वाकांक्षी योजना की जानकारी बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार महंती ने दी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना को M/S वोल्टोस रेल प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा लागू किया जाएगा। कंपनी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विष्णु गर्ग ने जमशेदपुर में विधायक से मुलाकात कर इस प्रोजेक्ट से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की।

NEET Paper Leak मामले में अदालत ने 14 आरोपियों के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए, 25 नवंबर से शुरू होगी सुनवाई

महंती ने बताया कि इस प्लांट की स्थापना के लिए कुल 700 एकड़ भूमि की आवश्यकता है। अब तक 205 एकड़ जमीन का अधिग्रहण पूरा हो चुका है, जबकि 200 एकड़ पर प्रक्रिया चल रही है। बाकी की जमीन दूसरे चरण में अधिग्रहित की जाएगी। इस परियोजना से करीब 4000 युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की उम्मीद है। इससे न सिर्फ चाकुलिया, बल्कि आसपास के गांव जैसे गदराशोल, चालियाम, कलियाम और महतीबाड़ी में भी आर्थिक गतिविधियां तेज़ होंगी।

READ MORE :Train Cancelled: चक्रधरपुर रेल मंडल में जुलाई से सितंबर तक अलग-अलग तिथियों में कई मेगा ब्लॉक, इन ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

JAMSHEDPUR NEWS:टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्प्लाइज यूनियन की कमिटी मीटिंग संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

विधायक ने बताया कि अगस्त 2025 में झारखंड सरकार और वोल्टोस कंपनी के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर होंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में यह प्रक्रिया पूरी होगी। भूमि अधिग्रहण के 5 से 6 महीने बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा और 2027 तक फैक्ट्री में उत्पादन कार्य शुरू हो जाएगा।

यह परियोजना न केवल चाकुलिया को औद्योगिक नक्शे पर नई पहचान देगी, बल्कि झारखंड के विकास की दिशा में भी एक मील का पत्थर साबित होगी। स्थानीय लोगों के लिए यह रोजगार का बड़ा अवसर होगा और राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

NEET Paper Leak मामले में अदालत ने 14 आरोपियों के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए, 25 नवंबर से शुरू होगी सुनवाई

November 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS:टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्प्लाइज यूनियन की कमिटी मीटिंग संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

November 22, 2026

CM हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की जल्द नियुक्ति का अनुरोध किया, CJI को लिखा पत्र

November 22, 2026
Recent Post

NEET Paper Leak मामले में अदालत ने 14 आरोपियों के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए, 25 नवंबर से शुरू होगी सुनवाई

November 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS:टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्प्लाइज यूनियन की कमिटी मीटिंग संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

November 22, 2026

CM हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की जल्द नियुक्ति का अनुरोध किया, CJI को लिखा पत्र

November 22, 2026

Cyber Crime: मोबाइल पर एपीके फाइल भेजकर 22 हजार लोगों से 20 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले साइबर गिरोहों का भंडाफोड़, झारखंड समेत चार राज्यों से 22 लोग गिरफ्तार

November 22, 2026

Jharkhand: शर्मनाक! सफाईकर्मी की मौत के बाद कचरा गाड़ी से अस्पताल पहुंची लाश, निगम के बेसमेंट में खड़े हैं 3 शव वाहन

November 22, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group