Breaking NewsFeaturedJharkhand News

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के गृह जिले पूर्वी सिंहभूम में हुए सभी नियुक्ति संदिग्ध, जांच हुई तो कई नियुक्ति मामले में दोषी साबित हो सकते हैं पूर्व सिविल सर्जन महेश्वर प्रसाद

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के गृह जिले पूर्वी सिंहभूम के पूर्व सिविल सर्जन डॉक्टर महेश्वर प्रसाद के कार्यकाल में हुए कई संविदा पर नियुक्ति पर प्रश्नचिन्ह उठने लगा है.कई में फर्जी कागजात के साथ छेड़छाड़ कर बहाली को अंतिम रूप दिया गया है तो कई फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर लोग बहाल हुए हैं   एक मामले में तो सर्टिफिकेट जारी करने वाले संस्थान ने अपने हस्ताक्षर युक्त सर्टिफिकेट को फर्जी बताया है.पूरी मामले में उच्च स्तरीय जांच होने पर पूर्वी सिंहभूम जिले के पूर्व सिविल सर्जन डॉक्टर महेश्वर प्रसाद  समेत जिले के कई अधिकारी का फंसना तय माना जा रहा हैl  अब देखना है कि पैसे और पैरवी के बल पर उक्त मामले को दबाया जाता है या झारखंड के युवा तुर्क  मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री दोषियों पर कार्रवाई करते हैं?

Share on Social Media
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now