Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JharkhandNews: रांची के नामकुम अंचल कार्यालय में ताला तोड़कर CO ने लिया चार्ज, वीडियो वायरल हुआ वायरल तो DC ने दिए जांच के आदेश
    Breaking News

    JharkhandNews: रांची के नामकुम अंचल कार्यालय में ताला तोड़कर CO ने लिया चार्ज, वीडियो वायरल हुआ वायरल तो DC ने दिए जांच के आदेश

    News DeskBy News DeskSeptember 29, 2024Updated:September 29, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. नामकुम के नये अंचल अधिकारी राम प्रवेश कुमार ने शनिवार दोपहर कार्यालय का ताला तोड़ कर प्रभार ग्रहण कर लिया. यह घटना चर्चा का विषय बना हुआ है. साथ ही घटना का वीडियो भी वायरल है. घटना के बाबत नये सीओ ने कहा कि यहां से स्थानांतरित सीओ प्रभात भूषण ने दोपहर 2:00 बजे तक प्रभार देने की बात कही थी, लेकिन वे नहीं पहुंचे. ऐसे में दोपहर 2:30 बजे उन्होंने उपस्थित कर्मी को ताला तोड़ने का आदेश दे दिया. कर्मी ने पत्थर की सहायता से ताला तोड़ दिया, जिसके बाद राम प्रवेश कुमार ने सीओ का प्रभार ग्रहण कर लिया. इधर, ताला तोड़ कर प्रभार लेने के मामले को उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने गंभीरता से लेते हुए जांच का आदेश दिया है.

    उन्होंने सदर अनुमंडल पदाधिकारी को स्थल जांच कर 24 घंटे के अंदर दोषी पदाधिकारियों व कर्मियों को चिह्नित करते हुए रिपोर्ट देने को कहा है. गौरतलब है कि 27 सितंबर की शाम ही अंचल अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग हुई थी. इसके तहत राम प्रवेश कुमार का तबादला कोडरमा सदर के अंचल अधिकारी से रांची के नामकुम सीओ के रूप में किया गया था. वहीं, नामकुम के अंचल अधिकारी प्रभात भूषण सिंह का तबादला मारगोमुंडा देवघर के सीओ के रूप में किया गया था. इस संबंध में नामकुम अंचल के नये सीओ राम प्रवेश कुमार ने कहा कि अंचल कार्यालय का ताला तोड़ने से पहले उन्होंने उपायुक्त को जानकारी देते हुए प्रभार ग्रहण करने की अनुमति ले ली थी. घटना के कुछ देर बाद ही यहां से स्थानांतरित हुए सीओ प्रभात भूषण सिंह कार्यालय पहुंच गये. घटना के संबंध में उन्होंने कहा : मेरे चार्ज सौंपने से पहले ही नये सीओ ने ताला तोड़कर प्रभार ले लिया है. उनके इस कदम से स्तब्ध हूं

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    DC ordered an inquiry JharkhandNews: CO took charge by breaking the lock of Namkum Zone Office in Ranchi when the video went viral
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    June 2, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    June 2, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी में महिला की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    June 2, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    June 2, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी में महिला की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    Jamshedpur: आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-3 में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, जमकर हुई मारपीट

    June 2, 2026

    Jamshedpur. जुगसलाई के मिल्लत नगर में जनरल स्टोर के बाहर दो युवकों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत

    June 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group