Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»अवैध माइनिंग से खराब हुई झारखंड की छवि, आदिवासियों को जमीन पर दिलायें दखल : मुख्यमंत्री
    Breaking News

    अवैध माइनिंग से खराब हुई झारखंड की छवि, आदिवासियों को जमीन पर दिलायें दखल : मुख्यमंत्री

    News DeskBy News DeskJune 11, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • मुख्यमंत्री ने प्रोजेक्ट भवन में डीसी-एसपी के साथ की विधि व्यवस्था की समीक्षा बैठक, कहा
    • राज्य की बेहतर विधि व्यवस्था से प्रदेश की बेहतर छवि के साथ दिशा और दशा होती है तय
    • राज्य में कानून-व्यवस्था बनाये रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है

    RANCHI. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने जिलों के डीसी, एसपी के साथ उच्चस्तरीय बैठक में अवैध माइनिंग व मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने का निर्देश दिया है. उन्होंने कोताही बरतनेवाले अधिकारियों पर कार्रवाई करने को कहा. मुख्यमंत्री मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन में बैठक कर रहे थे. उन्होंने अनुसूचित जनजाति से जुड़ी जमीन के मामलों में आदिवासियों को जमीन पर दखल दिलाना सुनिश्चित करने को कहा है. एससी- एसटी एक्ट के पेंडिंग मामलों को खत्म करने, विधि-व्यवस्था, अपराध एवं उग्रवाद नियंत्रण, अवैध खनन, मादक पदार्थों और शराब तस्करी एवं बिक्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिये. बैठक आज भी जारी रहेगी.

    सीएम चंपाई ने कहा कि विधि-व्यवस्था राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. माफिया व पेशेवर अपराधियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करें.  अवैध माइनिंग पर हर हाल में रोक लगायें. अफीम की खेती पर रोक लगाने के साथ पंजाब -हरियाणा से आने वाली शराब की खेप को रोकने को कहा. सीएम ने कहा कि राज्य की बेहतर विधि व्यवस्था से प्रदेश की बेहतर छवि बनती है. इससे विकास को नया आयाम मिलता है. सीएम चंपाई सोरेन ने अपराध से निपटने के लिए आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल और दूसरे राज्यों के अध्ययन की भी बात कही. उन्होंने ट्रैफिक सिस्टम में भी सुधार करने पर जोर दिया. बैठक में मुख्य सचिव एलखियांग्ते, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव गृह विभाग वंदना दादेल, डीजीपी अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.

    शहीद जवानों के आश्रितों को जल्द मिलेंगे सरकारी लाभ

    मानवता शर्मसार! चक्रधरपुर के अस्पताल में एम्बुलेंस नहीं मिली, तो लकड़ी के डि‍ब्बे में बंद कर बेटे का शव लेकर घर पहुंचा पिता

    मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने अफसरों से कहा कि उग्रवादी घटनाओं में शहीद जवानों के आश्रितों को सरकार की ओर से दिये जानेवाले सभी लाभ जल्द दिलाना सुनिश्चित करें. नक्सल प्रभावित इलाकों में पुलिस कैंप की वजह से लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसका पूरा ख्याल रखें.

    अवैध माइनिंग पर रोक लगायें, बालू घाटों की संख्या बढ़ायें

    Droupdi Murmu: द्रौपदी मुर्मू ने ममता को ‘छोटी बहन’ बताया और स्वागत के लिए न पहुंचने पर हैरानी जतायी, ममता ने राष्ट्रपति पर लगाये ये आरोप

    सीएम ने कहा कि अवैध माइनिंग की घटनाओं से झारखंड की छवि खराब होती है. अवैध माइनिंग पर हर हाल में रोक लगायें. बिना चालान के माइनिंग की ढुलाई करनेवाले वाहन मालिकों पर कानूनी कार्रवाई करें. जहां लीज दें, वहीं खनन हो. इसे सुनिश्चित करें. आवंटित भूमि के अलावा अन्य आसपास की भूमि पर खनन कार्य नहीं चलना चाहिए. अगर ऐसा होता है तो जांच कर खनन कंपनियों पर कार्रवाई करें. उन्होंने कहा कि सभी जिलों के उपायुक्त पंचायतवाले बालू घाटों को चिह्नित कर उनकी संख्या बढ़ायें.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand's image has been tarnished due to illegal mining said The Chief Minister held a review meeting of law and order with DC-SP in Project Bhawan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    मानवता शर्मसार! चक्रधरपुर के अस्पताल में एम्बुलेंस नहीं मिली, तो लकड़ी के डि‍ब्बे में बंद कर बेटे का शव लेकर घर पहुंचा पिता

    March 8, 2026

    Droupdi Murmu: द्रौपदी मुर्मू ने ममता को ‘छोटी बहन’ बताया और स्वागत के लिए न पहुंचने पर हैरानी जतायी, ममता ने राष्ट्रपति पर लगाये ये आरोप

    March 8, 2026

    Jamshedpur: महिला के मुंह में सिगरेट का ठूंस जबरदस्ती ठूंसने, कपड़े उतारने के आरोपी कन्हैया राजक को बागबेड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, बस्ती में पैदल घुमाया

    March 8, 2026
    Recent Post

    मानवता शर्मसार! चक्रधरपुर के अस्पताल में एम्बुलेंस नहीं मिली, तो लकड़ी के डि‍ब्बे में बंद कर बेटे का शव लेकर घर पहुंचा पिता

    March 8, 2026

    Droupdi Murmu: द्रौपदी मुर्मू ने ममता को ‘छोटी बहन’ बताया और स्वागत के लिए न पहुंचने पर हैरानी जतायी, ममता ने राष्ट्रपति पर लगाये ये आरोप

    March 8, 2026

    Jamshedpur: महिला के मुंह में सिगरेट का ठूंस जबरदस्ती ठूंसने, कपड़े उतारने के आरोपी कन्हैया राजक को बागबेड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, बस्ती में पैदल घुमाया

    March 8, 2026

    Chaibasa: चाईबासा के मधु बाजार में रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

    March 8, 2026

    Jamshedpur: झाड़ियों में लगी आग से उड़ी चिंगारी, टाटा स्टील के ठेका कर्मियों की छह बाइकें जलकर खाक

    March 8, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group