Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»झारखंड की शमा परवीन बेंगलुरु से किया गिरफ्तार, ATS ने अल्कायदा से जुड़े दस्तावेज जब्त किया
    Breaking News

    झारखंड की शमा परवीन बेंगलुरु से किया गिरफ्तार, ATS ने अल्कायदा से जुड़े दस्तावेज जब्त किया

    News DeskBy News DeskJuly 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi : आतंकी संगठनों से तालुकात रखने को लेकर ATS या NIA हर बार झारखंड में लड़कों की खोजबीन करती थी. लेकिन, यह दूसरी बार है जब झारखंड की रहने वाली एक 30 वर्षीय युवती आतंकी संगठन से जुड़े मामले में गिरफ्तार हुई है. गिरफ्तार युवती का नाम शमा परवीन है. वह कोडरमा जिले के तिलैया इलाके की रहने वाली है. शमा परवीन का संबंध आतंकी संगठन अलकायदा से है. गिरफ्तार शमा परवीन को ATS अपने कब्जे में रखकर पूछताछ कर रही है. बेंगलुरु एटीएस ने झारखंड एटीएस की टीम को इसके बारे में सूचना दी है. झारखंड एटीएस की टीम जल्द बेंगलुरु के लिए रवाना होगी, ताकि पूरे मामले में पूछताछ किया जा सकें.

    इंस्टाग्राम से करती थी रेडिकलाइजेशन

    गुजरात ATS के DIG सुनील जोशी ने बताया कि शमा परवीन इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर लड़कों को कट्टरपंथी विचारधारा से जोड़ती थी. उसके इंस्टा अकाउंट पर हजारों फॉलोअर्स थे. शमा का मकसद भारत में मजहबी आधार पर हिंसा फैलाना था.

    पाकिस्तान से था सीधा संपर्क

    Jharkhand: मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन के बाद दो दिन का राजकीय शोक, गिरिडीह में आज होगा अंतिम संस्कार, शामिल होंगे सीएम हेमंत सोरेन 

    ATS के अनुसार, शमा परवीन इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए पाकिस्तान में बैठे आतंकियों से सीधे संपर्क में थी. वह 4-5 ऑनलाइन टेरर मॉड्यूल्स पर काम कर रही थी. जांच में सामने आया है कि वह बेंगलुरु में बैठकर पूरे नेटवर्क को संभाल रही थी.

    चार अन्य आतंकियों की गिरफ्तारी से मिला सुराग

    शमा परवीन की गिरफ्तारी, देश के अलग-अलग हिस्सों से पकड़े गए चार संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद हुई है. इन आतंकियों में मोहम्मद फरदीन, सैफुल्लाह कुरैशी, जीशान अली और मोहम्मद फैक शामिल हैं. सभी AQIS से जुड़े बताए जा रहे हैं.

    Jharkhand Chamber Election: झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2026-27 का चुनाव 13 सितंबर को

    लोकतंत्र खत्म करने की थी साजिश

    ATS का दावा है कि यह मॉड्यूल भारत में शरिया कानून लागू करने की साजिश रच रहा था. सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को भड़काया जा रहा था. एजेंसियों के मुताबिक, शमा परवीन काफी हद तक कट्टरपंथी बन चुकी थी और उसका सोशल मीडिया अकाउंट लंबे समय से निगरानी में था.

    गुजरात ATS ने शमा को ट्रांजिट रिमांड पर गुजरात लाया है और उससे पूछताछ जारी है. सुरक्षा एजेंसियों को उम्मीद है कि उससे आतंकियों के नेटवर्क के बारे में और अहम जानकारियां मिलेंगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    ATS seized documents related to Al Qaeda Jharkhand's Shama Parveen arrested from Bengaluru
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन के बाद दो दिन का राजकीय शोक, गिरिडीह में आज होगा अंतिम संस्कार, शामिल होंगे सीएम हेमंत सोरेन 

    September 6, 2026

    Jharkhand Chamber Election: झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2026-27 का चुनाव 13 सितंबर को

    September 6, 2026

    Tata Group: टाटा समूह की कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज के पूर्व सीईओ ने 165 करोड़ रुपये के बेच दिए शेयर, औसत भाव मिले 785 रुपये प्रति शेयर, जानें वजह?

    September 6, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन के बाद दो दिन का राजकीय शोक, गिरिडीह में आज होगा अंतिम संस्कार, शामिल होंगे सीएम हेमंत सोरेन 

    September 6, 2026

    Jharkhand Chamber Election: झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2026-27 का चुनाव 13 सितंबर को

    September 6, 2026

    Tata Group: टाटा समूह की कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज के पूर्व सीईओ ने 165 करोड़ रुपये के बेच दिए शेयर, औसत भाव मिले 785 रुपये प्रति शेयर, जानें वजह?

    September 6, 2026

    SBI Bank Job: एसबीआई चालू वित्त वर्ष में 12,000 भर्तियां करेगा, 250 नई शाखाएं खोलेगा, चेयरमैन ने की घोषणा

    September 6, 2026

    Jharkhand: मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर भाजपा, कांग्रेस समेत राजनीतिक दलों के नेताओं ने जताया शोक, जानें किसने क्या कहा?

    September 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group