Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jharkhand Election : दो चरणों में चुनाव पर भड़की JMM, निर्वाचन आयोग पर भाजपा का पक्ष लेने का आरोप लगाया, कहा, दोनों का किरदार ‘बंटी और बबली’ जैसा
Breaking News

Jharkhand Election : दो चरणों में चुनाव पर भड़की JMM, निर्वाचन आयोग पर भाजपा का पक्ष लेने का आरोप लगाया, कहा, दोनों का किरदार ‘बंटी और बबली’ जैसा

News DeskBy News DeskOctober 17, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बुधवार को निर्वाचन आयोग पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया और कहा कि दोनों 2005 में आई बॉलीवुड फिल्म ‘बंटी और बबली’ के किरदार जैसे हैं. झामुमो ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया. निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव की घोषणा के एक दिन पार्टी ने ये आरोप लगाए. चुनाव 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में होंगे.
झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए आरोप लगाया, “चुनाव दो चरणों में होंगे लेकिन एक रणनीति के तहत. एक जिले के कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में अलग-अलग तिथियों पर मतदान होगा. जिस तरह से तिथियों की घोषणा की गयी उससे ऐसा लगता है कि निर्वाचन आयोग भाजपा को फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रहा है.
भट्टाचार्य ने दावा किया कि हजारीबाग के मांडू निर्वाचन क्षेत्र में मतदान दूसरे चरण में होगा ताकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जैसे शीर्ष भाजपा नेता मतदान से पहले सभाएं कर सकें और आसपास के निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं को प्रभावित कर सकें.
उन्होंने आरोप लगाया कि ठीक इसी तरह रांची जिले के खिजरी और सिल्ली निर्वाचन क्षेत्रों में ‘एक रणनीति के तहत’ दूसरे चरण में मतदान होना है. भट्टाचार्य ने कहा, मैं केंद्र और निर्वाचन आयोग से अपील करता हूं कि वे संवैधानिक संस्थाओं को इस तरह से नुकसान न पहुंचाएं.

चुनाव की रणनीति ‘असम भवन में तय
उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की ओर इशारा करते हुए आरोप लगाया कि चुनाव की रणनीति ‘असम भवन में तय की गई’. शर्मा, झारखंड के लिए भाजपा के चुनाव सह-प्रभारी भी हैं। भट्टाचार्य ने सवाल किया कि असम के मुख्यमंत्री को चुनाव की तारीखों की घोषणा के बारे में कैसे पता था? भाजपा ने आरोपों का जवाब देते हुए दावा किया कि निर्वाचन आयोग और केंद्रीय एजेंसियों के खिलाफ इस्तेमाल किए गए अपशब्दों से झामुमो की हताशा और निराशा साफ झलकती है.

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश

भाजपा ने आरोप किये खारिज
भाजपा ने एक बयान में झामुमो द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया. बयान के मुताबिक, “प्रधानमंत्री (नरेन्द्र) मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं और अगर वह अमेरिका में भी किसी सभा को संबोधित करते हैं तो झारखंड के लोग उन्हें सम्मान के साथ सुनेंगे. पार्टी ने झामुमो द्वारा भाजपा और निर्वाचन आयोग को ‘बंटी और बबली’ कहने पर भी आपत्ति जताई. भाजपा ने कहा, झारखंड में केवल एक बंटी-बबली है और हर कोई जानता है कि वे कौन हैं. पार्टी ने आरोप लगाया कि झामुमो, कांग्रेस और राजद (राष्ट्रीय जनता दल) के सत्तारूढ़ गठबंधन ने झारखंड को लूटा है. झारखंड की 43 विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को जबकि शेष 38 सीट पर 20 नवंबर को मतदान होगा.

Tata Group Controversy: टाटा ट्रस्ट के तहत संचालित दो ट्रस्ट ने हलफनामा दाखिल कर कामकाज पर सवाल उठाने के मेहली मिस्त्री के अधिकार को दी चुनौती

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश

October 16, 2026

Tata Group Controversy: टाटा ट्रस्ट के तहत संचालित दो ट्रस्ट ने हलफनामा दाखिल कर कामकाज पर सवाल उठाने के मेहली मिस्त्री के अधिकार को दी चुनौती

October 16, 2026

Share Bazar: एक दिन की बंपर तेजी के बाद शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स, निफ्टी लुढ़का

October 16, 2026
Recent Post

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश

October 16, 2026

Tata Group Controversy: टाटा ट्रस्ट के तहत संचालित दो ट्रस्ट ने हलफनामा दाखिल कर कामकाज पर सवाल उठाने के मेहली मिस्त्री के अधिकार को दी चुनौती

October 16, 2026

Share Bazar: एक दिन की बंपर तेजी के बाद शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स, निफ्टी लुढ़का

October 16, 2026

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

October 16, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group