Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Chaibasa Election: सदर चाईबासा विधानसभा से झामुमो प्रत्याशी मंत्री दीपक बिरूवा ने किया नामांकन, विगत 15 वर्षों से हैं विधायक, पहली बार बागुन सुंम्ब्रई को किया था पराजित
Breaking News

Chaibasa Election: सदर चाईबासा विधानसभा से झामुमो प्रत्याशी मंत्री दीपक बिरूवा ने किया नामांकन, विगत 15 वर्षों से हैं विधायक, पहली बार बागुन सुंम्ब्रई को किया था पराजित

News DeskBy News DeskOctober 23, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Chaibasa. चाईबासा सदर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन सह झामुमो प्रत्याशी के रूप में मंत्री दीपक बिरुवा ने अनुमंडल कार्यालय, चाईबासा में बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. बिहारी क्लब स्थित पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम सभास्थल से जुलूस के रूप में अपने समर्थकों के साथ रैली निकाली. इस दौरान उनके नामांकन दाखिल करने को लेकर समर्थकों की भारी भीड़ पहुंची.
चाईबासा सदर विधानसभा सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिये सुरक्षित गढ़ रहा है. विगत 15 वर्षो से इस सीट पर जेएमएम का कब्जा है. वर्ष 2009 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के बागुन सुंम्ब्रई को पराजित कर जेएमएम के दीपक बिरुवा ने पहली बार जीत हासिल की थी. इसके बाद वर्ष 2014 और 2019 में भी दीपक बिरुवा ने बीजेपी प्रत्याशी जेबी तुबिद को हराकर इस सीट पर कब्जा बनाये रखा और जीत की हैट्रिक लगाई.
चाईबासा विधानसभा सीट से लगातार तीन बार जीत हासिल करने के बाद दीपक बिरुवा को पहली बार चंपाई सोरेन सरकार में मंत्री बनने का मौका मिला. वहीं दूसरी बार हेमंत सोरेन के नेतृत्व में फिर से सरकार बनने के बाद दीपक बिरुवा को मंत्री बनाया गया.बता दें कि चाईबासा सीट पर प्रारंभ में झारखंड पार्टी का वर्चस्व रहा, लेकिन बागुन सुम्ब्रई के कांग्रेस में शामिल हो जाने पर इस क्षेत्र में झारखंड पार्टी का दबदबा खत्म हो गया. बागुन सुम्ब्रई जब तक राजनीति में सक्रिय रहे, राजनीतिक प्रतिद्वंदी उनके सामने टिक नहीं पाए. लेकिन बढ़ती उम्र के कारण 2009 के उनकी सक्रियता थोड़ी कम हो गई और जेएमएम दीपक बिरुवा ने उन्हें पराजित कर दिया. बाद के चुनाव में दीपक बिरुवा को कांग्रेस की जगह बीजेपी से चुनौती मिलनी शुरू हुई. लेकिन लगातार दो विधानसभा चुनावों में दीपक बिरुवा ने बीजेपी प्रत्याशी को बड़े अंतर से पराजित किया.

Jamshedpur ‘Mahajam’: छठ बाजार की भीड़ से स्टेशन पुल पर महाजाम, आधे घंटे से फंसे रहे लोग; मेन रोड पर भी यातायात प्रभावित
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur ‘Mahajam’: छठ बाजार की भीड़ से स्टेशन पुल पर महाजाम, आधे घंटे से फंसे रहे लोग; मेन रोड पर भी यातायात प्रभावित

November 14, 2026

Jamahedpur: छठ पूजा पर जमशेदपुर के 20 प्रमुख घाटों के लिए पार्किंग प्लान जारी, सड़क पर वाहन खड़ा करने पर होगी कार्रवाई

November 13, 2026

Arjun munda के नेतृत्व में भाजपा ने बिरसा मुंडा के जन्मस्थल से शुरू की पदयात्रा, 65 किमी लंबी यात्रा 15 नवंबर को पहुंचेगी रांची

November 13, 2026
Recent Post

Jamshedpur ‘Mahajam’: छठ बाजार की भीड़ से स्टेशन पुल पर महाजाम, आधे घंटे से फंसे रहे लोग; मेन रोड पर भी यातायात प्रभावित

November 14, 2026

Jamahedpur: छठ पूजा पर जमशेदपुर के 20 प्रमुख घाटों के लिए पार्किंग प्लान जारी, सड़क पर वाहन खड़ा करने पर होगी कार्रवाई

November 13, 2026

Arjun munda के नेतृत्व में भाजपा ने बिरसा मुंडा के जन्मस्थल से शुरू की पदयात्रा, 65 किमी लंबी यात्रा 15 नवंबर को पहुंचेगी रांची

November 13, 2026

Road Accident: असम में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 26 की मौत, 20 घायल

November 13, 2026

Jamshedpur: 4 दिन से लापता छात्रा का शव बंद खदान में मिला शव, परिजनों और ग्रामीणों का फूटा गुस्सा; खदान मालिक से मुआवजे की मांग

November 13, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group