Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»CM हेमंत सोरेन के BJP के साथ सरकार बनाने की चर्चाओं पर बोले JMM नेता कुणाल सारंगी- ‘झारखंड ना झुका है और न झुकेगा’
    Breaking News

    CM हेमंत सोरेन के BJP के साथ सरकार बनाने की चर्चाओं पर बोले JMM नेता कुणाल सारंगी- ‘झारखंड ना झुका है और न झुकेगा’

    News DeskBy News DeskDecember 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन फिलहाल दिल्ली में हैं. इधर भाजपा और झामुमो के मिलकर सरकार बनाने की खबरें सोशल मीडिया पर फैल रही थी. दिन भर यह चर्चा होती रही कि दिल्ली प्रवास के दौरान सीएम हेमंत सोरेन की भाजपा के आला नेताओं से मुलाकात हुई है. दिन भर ये कयास लगते रहे…झामुमो और भाजपा मिलकर सरकार बनायेंगे. कल्पना सोरेन की भूमिका बढ़ने वाली है, केंद्र में जायेंगीं. दिल्ली में सीएम हेमंत सोरेन ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है…

    लेकिन इसी बीच मंगलवार को हेमंत सोरेन के बीजेपी के साथ हाथ मिलाने की अटकलों पर विराम लग गया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता कुणाल सारंगी ने एक्स पर पोस्ट कर ऐसी किसी भी चर्चा का खंडन किया है. कुणाल सारंगी ने साफ कर दिया है कि बीजेपी ही हर रोज नया शिगूफा छोड़ रही है. इसके अलावा, जेएमएम ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से शाम 6 बजे पोस्ट किया- “झारखंड झुकेगा नहीं”.

    Jamshedpur: मानगो में युवक ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, गुजरात की कंपनी में कार्यरत था,  एक महीने पहले ही जमशेदपुर लौटा था, तलाश रहा था नौकरी

    कुणाल सारंगी ने एक्स पर पोस्ट किया- हाथी घोड़े तोप तलवारें, फौज भी तेरी सारी है… जंजीरों में जकड़ा राजा मेरा, फिर भी सब पर भारी है. उन्होंने आगे लिखा- झारखंड में भाजपा घाटशिला का उपचुनाव हारते ही सरेंडर मोड पर है. इनके नेतागण जान चुके हैं कि अगले 20 साल भाजपा झारखंड के सत्ता के केंद्र में नहीं लौटेगी, इसलिए हर रोज एक नया शिगूफा-हर रोज एक नया सपना देख रही है. पर सब ये जान लें, झारखंड ना झुका था-ना झुकेगा. हेमंत सोरेन जिंदाबाद, झारखंड मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद. दरअसल, दावा किया जा रहा था कि हेमंत सोरेन बीजेपी के साथ मिला सकते हैं, लेकिन अब सियासी तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है.

    Jamshedpur. हरिणा पंचायत में एक ही परिवार के तीन सदस्य ब्रेन मलेरिया से संक्रमित, इसमें दो बच्चों की स्थिति गंभीर

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CM हेमंत सोरेन के BJP के साथ सरकार बनाने की चर्चाओं पर बोले JMM नेता कुणाल सारंगी- झारखंड ना झुका है और न झुकेगा ! JMM leader Kunal Sarangi spoke on the discussions of CM Hemant Soren forming the government with BJP - Jharkhand has not bowed down and will not bow down!
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: मानगो में युवक ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, गुजरात की कंपनी में कार्यरत था,  एक महीने पहले ही जमशेदपुर लौटा था, तलाश रहा था नौकरी

    July 12, 2026

    Jamshedpur. हरिणा पंचायत में एक ही परिवार के तीन सदस्य ब्रेन मलेरिया से संक्रमित, इसमें दो बच्चों की स्थिति गंभीर

    July 12, 2026

    Jamshedpur: डिमना क्षेत्र में पेयजल पाइपलाइन बिछाने के दौरान दर्दनाक हादसा, करंट लगने से मजदूर की मौत

    July 12, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: मानगो में युवक ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, गुजरात की कंपनी में कार्यरत था,  एक महीने पहले ही जमशेदपुर लौटा था, तलाश रहा था नौकरी

    July 12, 2026

    Jamshedpur. हरिणा पंचायत में एक ही परिवार के तीन सदस्य ब्रेन मलेरिया से संक्रमित, इसमें दो बच्चों की स्थिति गंभीर

    July 12, 2026

    Jamshedpur: डिमना क्षेत्र में पेयजल पाइपलाइन बिछाने के दौरान दर्दनाक हादसा, करंट लगने से मजदूर की मौत

    July 12, 2026

    Tata Steel: नीदरलैंड में टाटा स्टील प्लांट पर कानूनी अभियोजन चलाने का निर्णय, कंपनी रखेगी अपना पक्ष

    July 12, 2026

    Jamshedpur: ऑनलाइन ग्रॉसरी डिलीवरी कंपनी BLINKIT के परसुडीह के डिलीवरी पार्टनर्स अपनी मांगों को लेकर लगातार तीसरे दिन हड़ताल पर

    July 12, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group