Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Job Scam: Tata Steel में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 674 लोगों से लाखों रुपये कर ली ठगी, आरोपी फरार, ऐसे दिया वारदात को अंजाम
    Breaking News

    Job Scam: Tata Steel में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 674 लोगों से लाखों रुपये कर ली ठगी, आरोपी फरार, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

    News DeskBy News DeskDecember 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chaibasa. टाटा स्टील में नौकरी दिलाने का सपना दिखाकर सैकड़ों युवाओं से लाखों रुपये की ठगी का गंभीर मामला मंगलवार को सामने आया है. आरोपित युवक ने खुद को टाटा स्टील का अधिकृत वेंडर बताकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के नाम पर पैसे वसूले और बाद में फरार हो गया, जिससे पीड़ितों में आक्रोश और चिंता का माहौल है. जानकारी के अनुसार, सूर्य प्रताप सिंह नामक युवक ने खुद को टाटा स्टील का आरबीसीबीडी वेंडर बताते हुए लोगों से संपर्क किया और नौकरी के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने की बात कही। उसने प्रति व्यक्ति 1075 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क तय किया और भुगतान के लिए ज्योति कुमार के नाम से जारी एक क्यूआर कोड उपलब्ध कराया. इसी क्यूआर कोड के माध्यम से कुल टाटा स्टील में नौकरी दिलाने का सपना दिखाकर 674 लोगों से पैसे ट्रांसफर कराए गए. इस तरह करीब 7 लाख 24 हजार रुपये की राशि ठगी का शिकार हो गई.

    मामले की शिकायत मझगांव थाना क्षेत्र के खड़पोस गांव निवासी नरेश दास ने पुलिस अधीक्षक अमित रेणु से की है. नरेश दास के अनुसार, उन्होंने स्वयं लगभग 250 लोगों का रजिस्ट्रेशन कराया था. उनके अलावा भवानी शंकर पान, लाल सिंह सिंकु, महेश दास, राजू सोरेन, दोमन मुर्मु और भगवान तापे ने भी कई लोगों का रजिस्ट्रेशन कराया, जो बाद में ठगी का शिकार हुए.

    BJP Vs Congress: 24 मई को भाजपा की विशाल आदिवासी सभा, कांग्रेस का तंज-यह बीजेपी का राजनीतिक हथकंडा है

    पीड़ितों को 4 दिसंबर को टाटा स्टील परिसर बुलाया गया था, जिससे उन्हें नौकरी मिलने का भरोसा और पुख्ता हो गया. लेकिन उसी दिन सूर्य प्रताप सिंह का मोबाइल फोन बंद हो गया और वह अचानक गायब हो गया. इसके बाद लोगों को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ.
    इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि नौकरी दिलाने के नाम पर किसी को भी पैसे न दें और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें.

    CBSE Dicision: सीबीएसई ने कक्षा-12 की उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त करने की समयसीमा 24 मई तक बढ़ाई

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Job Scam: 674 people were duped of lakhs of rupees by promising them jobs at Tata Steel Job Scam: Tata Steel में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 674 लोगों से लाखों रुपये कर ली ठगी the accused is absconding this is how the crime was carried out. आरोपी फरार ऐसे दिया वारदात को अंजाम?
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    BJP Vs Congress: 24 मई को भाजपा की विशाल आदिवासी सभा, कांग्रेस का तंज-यह बीजेपी का राजनीतिक हथकंडा है

    May 23, 2026

    CBSE Dicision: सीबीएसई ने कक्षा-12 की उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त करने की समयसीमा 24 मई तक बढ़ाई

    May 23, 2026

    JTET Regional Language: जे-टीईटी में क्षेत्रीय भाषाओं को शामिल करने पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री लेंगे, बोले वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

    May 23, 2026
    Recent Post

    BJP Vs Congress: 24 मई को भाजपा की विशाल आदिवासी सभा, कांग्रेस का तंज-यह बीजेपी का राजनीतिक हथकंडा है

    May 23, 2026

    CBSE Dicision: सीबीएसई ने कक्षा-12 की उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त करने की समयसीमा 24 मई तक बढ़ाई

    May 23, 2026

    JTET Regional Language: जे-टीईटी में क्षेत्रीय भाषाओं को शामिल करने पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री लेंगे, बोले वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

    May 23, 2026

    SBI में  25 मई से दो-दिवसीय हड़ताल का नोटिस, बैंक ने ग्राहकों को वैकल्पिक लेनदेन की सलाह दी

    May 23, 2026

    SERAIKELA NEWS: उपायुक्त के जनता दरबार में उमड़ी भीड़, मंईयां सम्मान योजना और जमीन विवाद सहित कई मुद्दों का हुआ समाधान

    May 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group