Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»वक्फ संबंधी JPC की रिपोर्ट Rajyasabha में पेश,सत्ता और विपक्ष में तीखी बहस; भारी हंगामा के बाद सदन से वाकआउट, कांग्रेस ने Report को फर्जी बताया, पढ़ें किसने क्या कहा?
    Breaking News

    वक्फ संबंधी JPC की रिपोर्ट Rajyasabha में पेश,सत्ता और विपक्ष में तीखी बहस; भारी हंगामा के बाद सदन से वाकआउट, कांग्रेस ने Report को फर्जी बताया, पढ़ें किसने क्या कहा?

    News DeskBy News DeskFebruary 13, 2025Updated:February 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. वक्फ संशोधन विधेयक पर विचार के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की रिपोर्ट बृहस्पतिवार को हंगामे के बीच राज्यसभा में पेश की गई और इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस के कारण कार्यवाही थोड़ी देर के लिए स्थगित करनी पड़ी. कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों ने जेपीसी की रिपोर्ट में विपक्षी सदस्यों की आपत्तियों को शामिल नहीं करने का आरोप लगाते हुए इसे लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का उल्लंघन करार दिया और भारी हंगामे के बाद उच्च सदन से बहिर्गमन किया. हालांकि, सरकार ने विपक्ष के आरोपों को सच्चाई से परे बताते हुए उन्हें खारिज कर दिया और उस पर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाया.

    संसदीय कार्यमंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि जेपीसी की पूरी रिपोर्ट को बगैर किसी संशोधन के पेश किया गया है और इसमें विपक्षी सदस्यों की असहमति की अभिव्यक्ति (डिसेंट नोट) को भी शामिल किया गया है. इस मुद्दे पर विपक्षी दलों के बहिर्गमन के बाद नेता सदन जेपी नड्डा ने आरोप लगाया कि वे ‘तुष्टीकरण’ की राजनीति के तहत राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रहे हैं और ‘देश को कमजोर करने की साजिश’ रच रहे हैं. उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि विपक्ष ने हंगामे और बहिर्गमन को ‘देशद्रोही गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए’ माध्यम बनाया. इससे पहले, सुबह सदन की कार्यवाही आरंभ होने के कुछ ही देर बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मेधा विश्राम कुलकर्णी ने समिति की रिपोर्ट सदन में पेश की. रिपोर्ट पेश होते ही कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और वामपंथी दल सहित अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने हंगामा शुरु कर दिया. हंगामा कर रहे सदस्य आसन के निकट आ गए और नारेबाजी करने लगे.

    Jamshedpur News :करण के धमाकेदार शतक की बदौलत टिनप्लेट सुपर किंग्स फाइनल में, जुगसलाई सिंग्स XI और खालसा वारियर्स XI भी पहुंचे सेमीफाइनल में

    हंगामे के बीच ही सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि वह राष्ट्रपति का एक संदेश सदन में पेश करना चाहते हैं. उन्होंने हंगामा कर रहे सदस्यों से अपने स्थानों पर लौट जाने और सदन में व्यवस्था बनाने की अपील की.
    धनखड़ ने कहा कि भारत की प्रथम नागरिक और राष्ट्रपति पद पर आसीन पहली आदिवासी महिला का संदेश है और इसे सदन में पेश न होने देना उनका अपमान होगा. उन्होंने कहा, ‘‘मैं इसकी अनुमति (राष्ट्रपति के अपमान की) नहीं दूंगा. धनखड़ ने हंगामा कर रहे सदस्यों से व्यवस्था बनाए रखने की अपील की और उन्हें कार्रवाई की चेतावनी भी दी. हंगामा जारी रहते देख उन्होंने 11 बजकर 09 मिनट पर सदन की कार्यवाही 11 बजकर 20 मिनट तक स्थगित कर दी इसके बाद जब सदन की बैठक आरंभ हुई तो सभापति ने राष्ट्रपति का वह संदेश सुनाया जिसमें उन्होंने उच्च संसद की संयुक्त बैठक में हुए उनके अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए उच्च सदन के सदस्यों का आभार जताया था.

    Jamshedpur News :टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए हायर पेंशन पोर्टल फिर खोलने की मांग तेज

    खरगे ने इसे ‘फर्जी रिपोर्ट’ करार देते हुए कहा कि इसे वापस लिया जाना चाहिए और समिति को वापस भेजा जाना चाहिए. खरगे ने कहा कि जहां तक बाद हंगामे की है तो उच्च सदन के सदस्य व्यक्तिगत कारणों से नहीं बल्कि एक समुदाय के साथ हो रहे अन्याय के कारण प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘यह किसी एक व्यक्ति के बारे में नहीं है. ये सदस्य अपने लिए प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं, वे उस समुदाय के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं जिसके खिलाफ अन्याय किया जा रहा है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Congress called the report fake heated debate between power and opposition; Walkout from the House after huge uproar JPC report related to Waqf presented in Rajyasabha read who said what...?
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :करण के धमाकेदार शतक की बदौलत टिनप्लेट सुपर किंग्स फाइनल में, जुगसलाई सिंग्स XI और खालसा वारियर्स XI भी पहुंचे सेमीफाइनल में

    April 18, 2026

    Jamshedpur News :टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए हायर पेंशन पोर्टल फिर खोलने की मांग तेज

    April 18, 2026

    Jamshedpur News :सड़क सुरक्षा पर सख्ती, दुर्घटना रोकने को प्रशासन के कड़े निर्देश

    April 18, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :करण के धमाकेदार शतक की बदौलत टिनप्लेट सुपर किंग्स फाइनल में, जुगसलाई सिंग्स XI और खालसा वारियर्स XI भी पहुंचे सेमीफाइनल में

    April 18, 2026

    Jamshedpur News :टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए हायर पेंशन पोर्टल फिर खोलने की मांग तेज

    April 18, 2026

    Jamshedpur News :सड़क सुरक्षा पर सख्ती, दुर्घटना रोकने को प्रशासन के कड़े निर्देश

    April 18, 2026

    Summer Special Train: उधना-सांतरागाछी-उधना के मध्य 02-02 फेरे के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन,यात्री होंगे लाभान्वित मिलेगी कंफर्म बर्थ के साथ सुगम यात्रा सुविधा 

    April 18, 2026

    Jamshedpur news :मानगो में होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ भाजपा ने जताया कड़ा विरोध, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, निर्णय वापस नहीं लेने पर आंदोलन की दी चेतावनी

    April 18, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group