Site icon Lahar Chakra

JSSC CGL Highcourt: जेएसएससी की संयुक्त स्नातक स्तरीय सीजीएल परीक्षा के रिजल्ट प्रकाशन पर रोक बरकरार, अब 15 जुलाई को अगली सुनवाई

Ranchi. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा 2023 के पेपर लीक मामले में आज 26 जून को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सीजीएल परीक्षा के रिजल्ट प्रकाशन पर पूर्व में लगायी गयी रोक हाईकोर्ट ने बरकरार रखी. चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने प्रकाश कुमार एवं अन्य की जनहित याचिका पर सुनवाई की. मामले की अगली सुनवाई 15 जुलाई को होगी.सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता राजीव रंजन ने राज्य सरकार का पक्ष रखा. राज्य सरकार का पक्ष सुनने के बाद खंडपीठ ने सीजीएल परीक्षा 2023 पर लगायी रोक बरकरार रखी. साथ ही मामले में सुनवाई की अगली तिथि 5 जुलाई निर्धारित की गयी.

 

Exit mobile version