Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News: जुगसलाई में 5 दिनों से कचरा संग्रहण ठप
    Breaking News

    Jamshedpur News: जुगसलाई में 5 दिनों से कचरा संग्रहण ठप

    News DeskBy News DeskJuly 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

    जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से घर-घर जाकर कचरा संग्रहण (डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण) का कार्य पूरी तरह बंद रहने से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्लों और गलियों में कचरे का अंबार लगने से दुर्गंध फैल रही है तथा संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। इस गंभीर समस्या को लेकर आज जुगसलाई नगर परिषद के पार्षदों ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी श्री संदीप पासवान से मुलाकात कर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।
    पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी को बताया कि कचरा संग्रहण का कार्य कर रही एजेंसी द्वारा लगातार अलग-अलग बहाने बनाकर नियमित रूप से कचरा उठाने से इनकार किया जा रहा है। एजेंसी की लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना कार्यशैली का खामियाजा जुगसलाई की आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। लोगों में नगर परिषद के प्रति भी आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

    पार्षदों ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि वर्तमान एजेंसी निर्धारित शर्तों के अनुसार कार्य करने में सक्षम नहीं है, तो उसके विरुद्ध तत्काल नोटिस जारी किया जाए तथा आवश्यक होने पर उसका टेंडर रद्द कर किसी सक्षम एजेंसी को डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की जिम्मेदारी सौंपी जाए। उन्होंने कहा कि नगर परिषद को इस समस्या का केवल अस्थायी नहीं, बल्कि स्थायी समाधान सुनिश्चित करना चाहिए, ताकि भविष्य में जनता को इस प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

    Jharkhand: ‘खैनी’ मांगने से शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंचा, SP आवास के सामने JDU विधायक के बेटे के गार्ड ने अपने साथी की आंख में मारी गोली, मौत

    पार्षदों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही नियमित कचरा संग्रहण प्रारंभ नहीं हुआ, तो जुगसलाई नगर परिषद के पार्षद जनहित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर परिषद प्रशासन एवं संबंधित एजेंसी की होगी।

    कार्यपालक पदाधिकारी श्री संदीप पासवान ने पार्षदों को आश्वस्त किया कि कचरा संग्रहण करने वाली कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ लगातार वार्ता चल रही है तथा सभी समस्याओं का समाधान कर कल से डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण का कार्य पूर्ण रूप से पुनः प्रारंभ कर दिया जाएगा।

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन बोले-जेपीएससी मामले की जांच गंभीरता से चल रही, सरकार की प्राथमिकता छात्रों के भविष्य की रक्षा करना है

    कार्यपालक पदाधिकारी से हुई इस वार्ता में मुख्य रूप से पार्षद अनिल मोदी, सत्यनारायण अग्रवाल मुन्ना, एवं बड़े लाल दुबे उपस्थित थे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: ‘खैनी’ मांगने से शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंचा, SP आवास के सामने JDU विधायक के बेटे के गार्ड ने अपने साथी की आंख में मारी गोली, मौत

    July 22, 2026

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन बोले-जेपीएससी मामले की जांच गंभीरता से चल रही, सरकार की प्राथमिकता छात्रों के भविष्य की रक्षा करना है

    July 22, 2026

    Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री आवास के निकट कांग्रेस का धरना, ‘बलपूर्वक’ हिरासत में लिया और उन्हें बस में बैठाकर ले गयी पुलिस

    July 22, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: मलेरिया के बाद अब पूर्वी सिंहभूम जिले में चिकनपॉक्स का आया मामला, मुसाबनी में 20 से अधिक लोग संक्रमित मिले

    July 22, 2026

    Jamshedpur: चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव ठाकुर के नाम पर ऑनलाइन ठगी, 10 रुपये की टोकन फीस का झांसा देकर खाते से उड़ाये ₹5000

    July 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group