Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: जुगसलाई नगर परिषद पार्क के अवैध पटाखा कारोबारी के सामने बैक फुट पर जिला प्रशासन! प्रशासन द्वारा जड़ा गया ताला खोल पुनः बिना लाइसेंस के पटाखा बिक्री है जारी !
    Breaking News

    Jamshedpur: जुगसलाई नगर परिषद पार्क के अवैध पटाखा कारोबारी के सामने बैक फुट पर जिला प्रशासन! प्रशासन द्वारा जड़ा गया ताला खोल पुनः बिना लाइसेंस के पटाखा बिक्री है जारी !

    News DeskBy News DeskOctober 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला के जुगसलाई नगर परिषद पार्क में बिना अनुमति पटाखा दुकानों के लगने पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उन्हें 19 अक्टूबर को रात तकरीबन 9:00 बजे बंद करवा दिया, पर आज सुबह यानि की 20 अक्टूबर को येन केन प्रकार से पटाखा व्यापारी पुन: जुगसलाई नगर परिषद पार्क में संगठित होकर खुलेआम फटाका बेच रहे हैं.

    ज्ञात हो कि जिला प्रशासन ने जुगसलाई के आर पी पटेल मैदान के लिए 48 अस्थाई पटाखा लाइसेंस जारी किया था, इसके बावजूद जुगसलाई के दर्जनों फटाका कारोबारी कानून को ताक पर रखकर जुगसलाई नगर परिषद पार्क में बेचते देखे जा रहे हैं.

    उपरोक्त स्थल पर पटाखा कारोबारी द्वारा कोई भी सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए हैं, वहीं दूसरी ओर संभवत: वैध लाइसेंस के अभाव में जिला प्रशासन ने भी उपरोक्त स्थल पर अग्निशमन वाहन उपलब्ध नहीं कराया हैं.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    ऐसे में आगजनी एवं बड़ी घटना के समय नुकसान एवं क्षति को कैसे कम किया जा सकता है ,यह पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है.

    मीडिया रिपोर्ट के अनुरूप उपरोक्त स्थल पर  ताला जड़ने के पहले  जुगसलाई नगर परिषद ने रविवार की शाम सभी दुकानदारों को नोटिस जारी किया, जिसमें कहा गया कि उन्होंने अवैध तरीके से दुकानें लगाई हैं। दुकानदारों को निर्देश दिया गया कि वे दुकान हटाएं अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस बीच कुछ दुकानदारों ने विधायक मंग​ल कालिंदी को मामले की जानकारी दी थी. इसके बाद ही अवैध पटाखा कारोबारी को संजीवनी बूटी प्राप्त हुआ और सुबह से अवैध कारोबारी,अवैध कारोबार में जुट गए.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    अब देखना है कि पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन, अनुमंडल पदाधिकारी, जुगसलाई थाना एवं जुगसलाई नगर परिषद उपरोक्त अवैध कारोबार से जुड़े लोगों पर क्या कार्रवाई करती है!

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    illigal business in jamshedpur jamshedpur me illigal pathaka karobar Jamshedpur news jugsalai nagar parisad park me illigal pathaka karobar purbi singhbhum jila prasasan moun
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group