



Jamshedpur: जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद के चुनाव में कई प्रत्याशी अपनी-अपनी किस्मत आजमा रहे हैं एवं अपनी अपनी जीत का समीकरण जनता के बीच रख रहे हैं.
जुगसलाई की जनता को नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी का चयन करते समय प्रत्याशियों के परिजनों की आपराधिक एवं सामाजिक पृष्ठभूमि एवं अन्य महत्वपूर्ण गुण दोष पर विचार किया जाना चाहिए.
जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र से ईमानदार एवं स्वच्छ छवि के प्रत्याशी की जीत से पूरे जुगसलाई का सर्वांगीण विकास संभव है. साफ-सुथरा छवि एवं ईमानदार नेतृत्व ही विकास को बढ़ावा देता है एवं सुशासन सुनिश्चित करता है और राष्ट्र के समग्र विकास में योगदान देता है.
ऐसे में जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र के नागरिकों के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वे ऐसे अध्यक्ष का चयन करें जो अपराधमुक्त,ईमानदारी और सत्यनिष्ठा का प्रदर्शन जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए करें.
किसी भी निर्वाचन क्षेत्र में दबंग एवं बिगड़ैल मानसिकता समर्थित प्रत्याशी के घर पर शिकायत अथवा उचित मांग को लेकर जाना बड़ी चुनौती हो सकती है.
दबंग एवं बिगड़ैल मानसिकता समर्थित प्रत्याशी के जीतने की स्थिति में उनके पास जन शिकायत अथवा अन्य मांग को लेकर जाने तथा विरोध प्रदर्शन करने पर जान माल की सुरक्षा महत्वपूर्ण माना जाता है.
जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र से खुद को अध्यक्ष पद की प्रबल दावेदार बताने वाली रिंकू सिंह जिनका चुनाव निशान ईंटें हैं,जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र को भ्रष्टाचार मुक्त, सुनियोजित और जनहितकारी बनाने का मजबूत संकल्प लेकर चुनाव मैदान जीतने को प्रयासरत हैं. स्वच्छ छवि एवं सामाजिक पृष्ठभूमि से आने वाली रिंकू सिंह एवं उनके पति शिवजी सिंह उर्फ गुड्डू सिंह तथा परिवार के अन्य सदस्यों के द्वारा प्रत्येक वर्ष भीषण ठंड में आर बी सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के मार्फत लगभग पांच हजार जरूरतमंदों के बीच बिना जात पात एवं धर्म का पहचान किए निशुल्क कंबल वितरण कराया जाता है. इसके अलावा रिंकू सिंह एवं उनके परिवारों द्वारा प्रत्येक वर्ष बड़े पैमाने पर ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किया जाता है,जिसका लाभ जुगसलाई के लोग जाति धर्म से ऊपर उठकर उठाते हैं. ऐसे में हिंदू,मुस्लिम,सिख, इसाई यानि की सभी जात धर्म का समर्थन भाजपा समर्थित प्रत्याशी रिंकू सिंह को मिले, तो इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी.
भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह का कहना है कि अगर जनता ने उन पर भरोसा कर अध्यक्ष निर्वाचित कराया तो जुगसलाई नगर परिषद के हर वार्ड, हर परिवार तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने का कार्य किया जाएगा. उनके चुनाव जीतने के बाद जुगसलाई क्षेत्र के
बाज़ारों में महिलाओं के लिए बेहतर सुविधाएँ, जल जमाव से राहत, मजबूत ड्रेनेज व्यवस्था, सरकारी सेवाओं को सरल और पारदर्शी बनाना, और युवाओं के लिए रोजगार उन्मुख प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी.
जुलाई नगर परिषद क्षेत्र से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह ने कही कि जुगसलाई के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में उनके पास कई ठोस योजना है, जिससे जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र का चौमुखी विकास संभव है.
जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र से नीलूफर हुसैन भी जनता के बीच अपने पक्ष में मतदान करने का आग्रह कर रही है.
नीलूफर हुसैन खुद को बीएसएनएम स्कूल के प्रिंसिपल और कोहिनूर इंटीरियर के निदेशक के रूप में कार्य करने की बात कह रही है. उनके द्वारा जारी घोषणा पत्र में भी जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र के विकास के कई दावे किए जा रहे हैं. उनका मानना है कि अगर जनता ने उन्हें जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र का अध्यक्ष चुना तो उनके द्वारा महिला सुरक्षा के लिए सीसीटीवी, स्ट्रीट लाइट और त्वरित हेल्पलाइन के अलावा स्कूल और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सुरक्षा निगरानी के कार्य किए जाएंगे. महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाएंगे.
इसके अलावा जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में कई अध्यक्ष पद के दावेदार हैं जिसे नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है.



