Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur: जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद पर रिंकू सिंह को विजयी बनाने हेतु केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का ऐतिहासिक पदयात्रा
Breaking News

Jamshedpur: जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद पर रिंकू सिंह को विजयी बनाने हेतु केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का ऐतिहासिक पदयात्रा

News DeskBy News DeskFebruary 20, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

 

https://laharchakra.com/wp-content/uploads/2026/02/VID-20260220-WA0016.mp4

https://laharchakra.com/wp-content/uploads/2026/02/VID-20260220-WA0011.mp4

Jamshedpur:जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद की उम्मीदवार रिंकू सिंह के पक्ष में शुक्रवार को भारत सरकार के कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह जुगसलाई पहुंचे। यहां उन्होंने रोड शो एवं पदयात्रा कर लोगों से भाजपा-एनडीए समर्थित प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में क्रम संख्या 8, चुनाव चिह्न “ईंटें” छाप पर मुहर लगा कर भारी बहुमत से जिताने की अपील की।

पदयात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रिकू सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि रिंकू सिंह विजयी होंगी, तो भारत की राष्ट्रीयता में यह मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि स्व. शिबू सोरेन के जीवन का उद्देश्य आदिवासी समुदाय के लोगों की रक्षा रहा। इसके साथ ही उन्होंने स्व. शिबू सोरेन के पुत्र व झारखंड के मुख्यमंत्री हेमेंत सोरेन पर घुसपैठियों की रक्षा करने का आरोप लगाया।

Nisha Bhagat Sucide: CM हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला, आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत की मौत मामले में दिये CBI जांच के आदेश

इस क्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि नगर के साथ देश की सुरक्षा का सीधा संबंध है। क्योंकि, नगर सुरक्षित रहेगा, तो जिला और राज्य सुरक्षित रहेगा। ये तीनों सुरक्षित रहेंगे, तो देश भी सुरक्षित रहेगा। इसलिए जरूरी है कि नगर परिषद के चुनाव को राज्य व देश के हित से जोड़ कर देखें।

उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने सभी को सम्मान दिया है एससी,एसटी व ओबीसी को सम्मान दिया। वहीं यूजीसी के मुद्दे पर स्टे लग चुका है। इस पर कोई राजनीति नहीं होने जा रही है।

इसके अलावा एसआईआर के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि इसे लेकर बिहार, असम, केरल, पश्चिम बंगाल में राजनीति हो रही है। लेकिन केंद्र की मोदी सरकार का उद्देश्य देशवासियों को वोट से अधिकार से वंचित करना नहीं, बल्कि विदेशियों को रोकना है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से सवालिया लहजे में कहा कि क्या आप विदेशियों को वोट देने देंगे? इस पर लोगों का जवाब था नहीं।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि झारखंड में सत्तारूढ़ इंडी गठबंधन चालबाजी कर राजनीति करता है, जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। हमारा सिद्धांत बहुजन हिताय है। जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में इंडी गठबंधन की रणनीति को भी उन्होंने चालबाजी बताया।

उन्होंने कहा कि यहां झामुमो और कांग्रेस ने अलग-अलग उम्मीदवारों को इसलिए समर्थन दिया है, ताकि उनके ही दल संबंधित एक समुदाय विशेष से जुड़े अन्य उम्मीदवार को इसका फायदा मिल जाए।

Sonia Gandhi Book: राहुल गांधी से पहले भी था सोनिया गांधी का एक बेटा, पर जन्म के अगले ही दिन ही छोड़ गया था दुनिया, संस्मरण ‘बिलॉन्गिंग : ए जर्नी ऑफ लव’ में छलका दर्द

अपने संबोधन के दौरान रोड शो में लग रहे नारे को रेखांकित करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अंग्रेजों ने देश को बांट कर राज किया। मौजूदा दौर में भी यही साजिश चल रही है। इसलिए यह नितांत आवश्यक है कि हम एकजुट रहें। क्योंकि “एक रहेंगे, तो सेफ रहेंगे।”

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश भर में नगर परिषद क्षेत्रों के विकास के लिए 5 हजार करोड़ रुपए दे रही है। इसके साथ ही झारखंड में रेलवे के विकास के लिए 70 हजार करोड़ रुपए की योजना बनाई है। 3400 किलोमीटर रेल लाइन का दोहरीकरण हुआ है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि वर्तमान में अल्पसंख्यक की परिभाषा पर पुनर्विचार करने की जरूरत है। क्योंकि, देशभर में सिखों व जैन धर्मावलंबियों की संख्या कम होती जा रही है। ईसाई धर्मावलंबियों की भी संख्या कम हुई है। लेकिन एक समुदाय विशेष के लोग अब देश में अल्पसंख्यक नहीं रहे हैं। वे अल्पसंख्यक के रूप में सिख, जैन व ईसाई समुदाय के लोगों की हकमारी कर रहे हैं। ऐसे में इस पर सड़क से लेकर संसद तक चर्चा होनी चाहिए। इस पर संघर्ष होना चाहिए।

इससे पूर्व रोड शो टाटानगर रेलवे स्टेशन के निकटस्थ प्रदीप मिश्र चौक से आरंभ हुआ, जो वीर कुंवर सिंह चौक, स्टेशन रोड, गौशाला चौक, नया बाजार, मारवाड़ी पाड़ा रोड होते हुए चौक बाजार पहुंचा। यहां से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कार्यकर्ताओं व जनसैलाब के साथ जुगसलाई नगर परिषद के निकटस्थ गुरुद्वारा तक पदयात्रा की।

रोड शो में प्रत्याशी रिंकू सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, विनोद सिंह, दिनेश कुमार, सुधांशु ओझा, जिला महामंत्री अनिल मोदी, जुगसलाई मंडल अध्यक्ष हनु जैन, पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार, भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज सिंह, महेंद्र प्रकाश जैन, जुगसलाई नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन मुरलीधर केडिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश जोशी, विश्व हिंंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता, भाजपा के काली शर्मा, स्टेशन रोड गुरुद्वारा प्रधान महेंद्र पाल सिंह, चेयमैन हरदीप सिंह, रविंदर सिंह भाटिया, रवि सिंह भाटिया, इंदरपाल सिंह, राजा भाटिया समेत भाजपा व एनडीए घटक दलों के अनेक कार्यकर्ता व हजारों की संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Nisha Bhagat Sucide: CM हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला, आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत की मौत मामले में दिये CBI जांच के आदेश

November 11, 2026

Sonia Gandhi Book: राहुल गांधी से पहले भी था सोनिया गांधी का एक बेटा, पर जन्म के अगले ही दिन ही छोड़ गया था दुनिया, संस्मरण ‘बिलॉन्गिंग : ए जर्नी ऑफ लव’ में छलका दर्द

November 11, 2026

Jamshedpur: MGM अस्पताल से लापता हुए मरीज का गोकुलनगर के पास मिला शव, नशे का आदी था, इलाज के दौरान हुआ था लापता

November 11, 2026
Recent Post

Nisha Bhagat Sucide: CM हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला, आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत की मौत मामले में दिये CBI जांच के आदेश

November 11, 2026

Sonia Gandhi Book: राहुल गांधी से पहले भी था सोनिया गांधी का एक बेटा, पर जन्म के अगले ही दिन ही छोड़ गया था दुनिया, संस्मरण ‘बिलॉन्गिंग : ए जर्नी ऑफ लव’ में छलका दर्द

November 11, 2026

Jamshedpur: MGM अस्पताल से लापता हुए मरीज का गोकुलनगर के पास मिला शव, नशे का आदी था, इलाज के दौरान हुआ था लापता

November 11, 2026

Jamshedpur: मृत्यु के बाद भी दो लोगों की जिंदगी रोशन करेंगे सुनील आनंद और रूपा देवी, दंपती ने लिया नेत्रदान का संकल्प

November 11, 2026

Jamshedpur: स्वच्छ सर्वेक्षण में जमशेदपुर को राष्ट्रीय पुरस्कार, नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group