Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»MGM के जूनियर डॉक्टरों ने वेतन बढ़ाने की उठाई मांग, स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा मांग पत्र
    Breaking News

    MGM के जूनियर डॉक्टरों ने वेतन बढ़ाने की उठाई मांग, स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा मांग पत्र

    News DeskBy News DeskJune 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur : एमजीएम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, जमशेदपुर के जूनियर डॉक्टरों ने झारखंड सरकार से वेतन (स्टाइपेंड) में बढ़ोतरी की मांग करते हुए स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी को एक ज्ञापन सौंपा है. यह ज्ञापन ‘जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JDA)’ के बैनर तले राज्य के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव को संबोधित किया गया है.

    डॉक्टरों ने कहा है कि राज्य के मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत सीनियर रेजिडेंट, जूनियर रेजिडेंट, इंटर्न और एक्सटर्न डॉक्टरों को मिलने वाला वेतन पिछले कई वर्षों से जस का तस है, जबकि महंगाई में लगातार वृद्धि हो रही है. इस कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ज्ञापन में मौजूदा और प्रस्तावित वेतन का साफ उल्लेख किया गया है.

    सीनियर रेजिडेंट्स के लिए मौजूदा वेतन ₹80,000 से शुरू होकर ₹85,000 तक है, जिसे बढ़ाकर ₹95,000 से ₹1,10,000 तक करने की मांग की गई है. जूनियर रेजिडेंट्स (अकादमिक) के लिए यह ₹54,500 से ₹63,500 तक है, जिसे ₹80,000 से ₹90,000 तक करने का प्रस्ताव रखा गया है.

    Jamshedpur NEWS: टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ टुन्नू चौधरी की पत्नी रेणुका चौधरी का निधन, औद्योगिक जगत में शोक की लहर

    नॉन-अकादमिक जूनियर रेजिडेंट्स का वर्तमान वजीफा ₹54,500 है, जिसे बढ़ाकर ₹80,000 करने की मांग की गई है. JDA अध्यक्ष डॉ. गणेश कुमार श्रीवास्तव, महासचिव डॉ. जहानजेब खान और कोषाध्यक्ष डॉ. मनीष के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में सरकार से आग्रह किया गया है कि वह पड़ोसी राज्यों की तर्ज पर झारखंड में भी डॉक्टरों को उचित मानदेय दे.

    डॉक्टरों ने कहा है कि वेतन में लंबे समय से कोई बदलाव नहीं हुआ है और महंगाई के कारण उनका गुज़ारा करना मुश्किल हो रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर सरकार सकारात्मक पहल करती है तो इससे न केवल डॉक्टरों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता भी बेहतर होगी.

    Jamshedpur NEWS: अवैध खनन और बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, बहरागोड़ा में छह हाइवा वाहन जब्त

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Junior doctors of MGM raised the demand for salary hike submitted a memorandum to the Health Minister
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ टुन्नू चौधरी की पत्नी रेणुका चौधरी का निधन, औद्योगिक जगत में शोक की लहर

    July 4, 2026

    Jamshedpur NEWS: अवैध खनन और बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, बहरागोड़ा में छह हाइवा वाहन जब्त

    July 4, 2026

    Jamshedpur NEWS: नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद ने विकास योजनाओं, राजस्व संग्रहण एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर

    July 4, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ टुन्नू चौधरी की पत्नी रेणुका चौधरी का निधन, औद्योगिक जगत में शोक की लहर

    July 4, 2026

    Jamshedpur NEWS: अवैध खनन और बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, बहरागोड़ा में छह हाइवा वाहन जब्त

    July 4, 2026

    Jamshedpur NEWS: नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद ने विकास योजनाओं, राजस्व संग्रहण एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर

    July 4, 2026

    Jamshedpur NEWS: सांसद बिद्युत बरण महतो ने चक्रधरपुर रेल मंडल की विकास परियोजनाओं की की उच्चस्तरीय समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यान्वयन पर दिया जोर

    July 4, 2026

    Jamshedpur News :पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सपरिवार भरा एसआईआर गणना प्रपत्र, नागरिकों से अभियान में सहयोग और भागीदारी की अपील की

    July 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group