Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jamshedpur: सरयू राय बोले, जुस्को के उपभोक्ताओं को भी मिले 200 यूनिट तक बिजली पर सब्सिडी. केबल टाउन, नामदा बस्ती, बागुनहातु, भुइयांडीह, ग्वालाबस्ती, बाबूडीह, लालभट्ठा, शांतिनगर, कानूभट्ठा, छाई बस्ती आदि क्षेत्रों में सुधार कर दिया निर्देश
Headlines

Jamshedpur: सरयू राय बोले, जुस्को के उपभोक्ताओं को भी मिले 200 यूनिट तक बिजली पर सब्सिडी. केबल टाउन, नामदा बस्ती, बागुनहातु, भुइयांडीह, ग्वालाबस्ती, बाबूडीह, लालभट्ठा, शांतिनगर, कानूभट्ठा, छाई बस्ती आदि क्षेत्रों में सुधार कर दिया निर्देश

News DeskBy News DeskAugust 28, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. विधायक सरयू राय ने बुधवार को जेबीवीएनएल महाप्रबंधक के बिष्टुपुर कार्यालय में क्षेत्र में बिजली से जुड़े कई मुद्दों को लेकर बैठक की.इस दौरान उन्होंने जेवीबीएनएल के उपभोक्ताओं की तरह जुस्को क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भी 200 यूनिट तक सब्सिडी देने की मांग की.

बैठक के दौरान टेल्को आजाद मार्केट में जुस्को की बिजली का भी मुद्दा उठाया. इस पर जुस्को के अधिकारी वीपी सिंह ने कहा कि वे बिजली देने के लिए तैयार है. उपयुक्त फिजिबिलिटी के आधार पर जल्द ही नेटवर्क बिछाने का काम शुरू किया जायेगा.

बैठक में जुस्को के जीएम वीपी सिंह ने बताया कि केबल टाउन क्षेत्र में हर घर बिजली के लिए 29 अगस्त को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. इस संबंध में आरपी को भी नोटिस दिया गया है. उन्होंने कहा कि जुस्को बिजली देने के लिए तैयार है. एक हफ्ते के भीतर छाया नगर सब स्टेशन का उद्घाटन हो जायेगा और 15 सितंबर तक बागुनहातु सब स्टेशन काम करना शुरु कर देगा. सितंबर के अंतिम सप्ताह तक मोहरदा क्षेत्र के लिए सब स्टेशन का निर्माण एवं बिजली के खंभे लगाने का कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा.

Tata Motors Q2 Result: टाटा मोटर्स को दूसरी तिमाही में 1,254 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ, CEO गिरिश वाघ ने जतायी मांग में वृद्धि की उम्मीद

विधायक सरयू राय द्वारा बर्मामाइंस के भक्तिनगर क्षेत्र में बिजली कनेक्शन के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि जुस्को नेटवर्क का काम पूरा हो गया है. अब वहां के निवासी जुस्को की बिजली के लिए आवेदन कर सकते हैं. जुस्को बिजली देने के लिए तैयार है.

नामदा बस्ती के आनंदनगर, विकास कालोनी आदि क्षेत्रों में जुस्को की बिजली के लिए सब स्टेशन स्थल का सत्यापन कर लिया गया है. जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरु होगा.

Jamshedpur: टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, हादसे में युवक की मौत

उन्होंने विधायक श्री राय को बताया कि भुइयांडीह, ग्वालाबस्ती, बाबूडीह, लालभट्ठा, शांतिनगर, कानूभट्ठा, छाई बस्ती आदि क्षेत्रों के लिए नेटवर्क बिछाने का काम शुरु होगा. फिजिबिलिटी के लिए सर्वे किया जा रहा है.

विधायक श्री सरयू राय ने घरों के ऊपर से गुजर रहे तार और बांस के माध्यम से की जा रही बिजली आपूर्ति को ठीक करने का निर्देश जीएम को दिया. उन्होंने कई स्थानों पर नए ट्रांसफार्मर लगाने के लिए भी निर्देश दिया. बैठक में जेबीवीएनएल के जीएम, जुस्को के जीएमसमेत जेबीवीएनएल के कार्यपालक अभियंता और कई पदाधिकारी मौजूद रहे.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Motors Q2 Result: टाटा मोटर्स को दूसरी तिमाही में 1,254 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ, CEO गिरिश वाघ ने जतायी मांग में वृद्धि की उम्मीद

October 24, 2026

Jamshedpur: टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, हादसे में युवक की मौत

October 24, 2026

JIO प्लेटफॉर्म्स के IPO को 22.19 गुना बोलियां मिलीं, कुल मांग 7.4 लाख करोड़ रुपये के पार

October 24, 2026
Recent Post

Tata Motors Q2 Result: टाटा मोटर्स को दूसरी तिमाही में 1,254 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ, CEO गिरिश वाघ ने जतायी मांग में वृद्धि की उम्मीद

October 24, 2026

Jamshedpur: टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, हादसे में युवक की मौत

October 24, 2026

JIO प्लेटफॉर्म्स के IPO को 22.19 गुना बोलियां मिलीं, कुल मांग 7.4 लाख करोड़ रुपये के पार

October 24, 2026

Naxal Arrest: PLFI का जोनल कमांडर समेत चार नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद, चारों किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की रच रहे थे साजिश

October 24, 2026

Jharkhand: जादू-टोने के शक में बुजुर्ग का गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

October 24, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group