Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand:JBVNL की तैयारी; बिजली टैरिफ में प्रति यूनिट ‘2.85 रुपये’ की बढ़ोतरी का प्रस्ताव
    Breaking News

    Jharkhand:JBVNL की तैयारी; बिजली टैरिफ में प्रति यूनिट ‘2.85 रुपये’ की बढ़ोतरी का प्रस्ताव

    News DeskBy News DeskAugust 8, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

     

    *वर्तमान दर 6.65 रुपये प्रति यूनिट को बढ़ा कर 9.50 रुपये प्रति यूनिट करने का दिया है प्रस्ताव,

    *सुनवाई के लिए आयोग ने तिथिवार कार्यक्रम जारी कर दिया है, लोड आधारित फिक्स्ड चार्ज करने का प्रस्ताव,

    *Ranchi* . झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए प्रति यूनिट 2.85 रुपये बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है.

    यानी वर्तमान दर 6.65 रुपये प्रति यूनिट को बढ़ा कर 9.50 रुपये प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव दिया है. फिक्स्ड चार्ज में भी भारी वृद्धि का प्रस्ताव है. टैरिफ प्रस्ताव पर झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग 21 अगस्त से जनसुनवाई करेगा.

    JAMSHEDPUR NEWS: भुइयांडीह अतिक्रमण कार्रवाई पर विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, पुनर्वास तक कार्रवाई रोकने की मांग

    सुनवाई के लिए आयोग ने तिथिवार कार्यक्रम जारी कर दिया है. आयोग द्वारा 21 अगस्त को पिल्लई हॉल चाईबासा में, 23 अगस्त को टाउन हॉल धनबाद, 28 अगस्त को नंदन पहाड़ देवघर व 31 अगस्त को टाउन हॉल डाल्टनगंज में जनसुनवाई की जायेगी.वहीं, दो सितंबर को आइएमए हॉल रांची में दिन के 2.30 बजे से जनसुनवाई होगी.जनसुनवाई की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग अंतिम रूप से टैरिफ जारी करेगा.

    गौरतलब है कि झारखंड विद्युत नियामक आयोग ने फरवरी 2024 में ही वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए बिजली टैरिफ की घोषणा की थी, जो एक मार्च 2024 से लागू हो गया है. अब आयोग द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए टैरिफ पर सुनवाई की जायेगी.

    CHAIBASA NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में #NewVoters अभियान का शुभारंभ, ECI NET ऐप से नए मतदाताओं को पंजीकरण की जानकारी

    जेबीवीएनएल ने फिर से लोड आधारित फिक्स्ड चार्ज करने का प्रस्ताव दिया है. यदि किसी उपभोक्ता के घर में चार किलोवाट का लोड है, तो वर्तमान में उसे केवल 100 रुपये प्रतिमाह देना पड़ता है. पर टैरिफ प्रस्ताव के अनुसार, 100 रुपये प्रति किलोवाट प्रति माह यानी लगभग 400 रुपये प्रति माह अतिरिक्त केवल फिक्स्ड चार्ज के रूप में देना पड़ेगा. हालांकि, पिछले टैरिफ में आयोग ने लोड के आधार पर फिक्स्ड चार्ज करने का प्रस्ताव नकार दिया था.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Jharkhand jvnl ka biljli tarrif me bridhi ka prastab
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: भुइयांडीह अतिक्रमण कार्रवाई पर विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, पुनर्वास तक कार्रवाई रोकने की मांग

    August 5, 2026

    CHAIBASA NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में #NewVoters अभियान का शुभारंभ, ECI NET ऐप से नए मतदाताओं को पंजीकरण की जानकारी

    August 5, 2026

    HAJIPUR NEWS: सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन का बड़ा ऐलान, सहरसा-बरौनी-हाजीपुर-वाराणसी-प्रयागराज मार्ग से चलेगी दैनिक सेवा

    August 5, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: भुइयांडीह अतिक्रमण कार्रवाई पर विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, पुनर्वास तक कार्रवाई रोकने की मांग

    August 5, 2026

    CHAIBASA NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में #NewVoters अभियान का शुभारंभ, ECI NET ऐप से नए मतदाताओं को पंजीकरण की जानकारी

    August 5, 2026

    HAJIPUR NEWS: सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन का बड़ा ऐलान, सहरसा-बरौनी-हाजीपुर-वाराणसी-प्रयागराज मार्ग से चलेगी दैनिक सेवा

    August 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम में प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, 15.11 लाख मतदाता शामिल; 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावा-आपत्ति का मौका

    August 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त की स्वास्थ्य विभाग समीक्षा बैठक, हर माह 10 ब्लड डोनेशन कैंप और 100% संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने के निर्देश

    August 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group