Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Kashmir Terrorist Attack : गृहमंत्री अमित शाह ने पहलगाम के उस घटनास्थल का दौरा किया, जहां आतंकवादियों के नृशंस हमले में 26 लोगों की कर दी थी हत्या
    Breaking News

    Kashmir Terrorist Attack : गृहमंत्री अमित शाह ने पहलगाम के उस घटनास्थल का दौरा किया, जहां आतंकवादियों के नृशंस हमले में 26 लोगों की कर दी थी हत्या

    News DeskBy News DeskApril 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Pahalagam. जम्मू-कश्मीर में पहलगाम के निकट बैसरन में पर्यटक स्थल पर मंगलवार को आतंकवादियों के नृशंस हमले में 26 लोगों के मारे जाने के एक दिन बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को घटनास्थल का दौरा किया तथा सेना और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से संवाद किया. सूत्रों ने बताया कि शाह हेलीकॉप्टर से बैसरन पहुंचे और सुरक्षा अधिकारियों ने उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी.

    सूत्रों ने बताया कि गृहमंत्री को घटनाक्रम और उन संभावित मार्गों के बारे में भी बताया गया, जिनसे आतंकवादी घने देवदार के जंगलों से घिरे इस लोकप्रिय पर्यटन स्थल तक पहुंचे. जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक नलिन प्रभात और सेना की 15वीं कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल प्रशांत श्रीवास्तव उन वरिष्ठ अधिकारियों में शामिल थे, जो शाह के दौरे के दौरान घटनास्थल पर मौजूद रहे. यह स्थान श्रीनगर से करीब 110 किलोमीटर दूर है. शाह ने क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण भी किया.

    इससे पहले, शाह ने आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए यहां पुलिस नियंत्रण कक्ष में आयोजित शोक समारोह में पुष्पचक्र अर्पित किया. उन्होंने वहां जोर देकर कहा कि देश आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा और पहलगाम में पर्यटकों की हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    शाह ने दोपहर में अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल का भी दौरा किया और वहां भर्ती कुछ घायलों से मुलाकात की. गृहमंत्री के साथ उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी थे.

    आतंकवादियों ने मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में एक प्रमुख पर्यटक स्थल पर हमला किया, जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए और कई घायल हो गए. इनमें ज्यादातर पर्यटक थे. शाह हमले के कुछ घंटों के भीतर मंगलवार रात को श्रीनगर पहुंचे और उन्हें पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात ने स्थिति के बारे में जानकारी दी. गृहमंत्री ने एक सुरक्षा समीक्षा बैठक की भी अध्यक्षता की, जिसमें उपराज्यपाल भी शामिल हुए.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Kashmir Terrorist Attack: Home Minister Amit Shah visited the site of the incident in Pahalgam where 26 people were killed in a brutal attack by terrorists
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group