Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Kashmir Terrorist Attack : कश्मीर में आतंकियोंने नाम पूछकर मारी गोली, दो विदेशी समेत 26 की मौत, टीआरएफ ने ली जिम्मेदारी
    Breaking News

    Kashmir Terrorist Attack : कश्मीर में आतंकियोंने नाम पूछकर मारी गोली, दो विदेशी समेत 26 की मौत, टीआरएफ ने ली जिम्मेदारी

    News DeskBy News DeskApril 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Pahlgam.कश्मीर के पहलगाम शहर के निकट एक प्रसिद्ध घास के मैदान में मंगलवार दोपहर हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर पर्यटक हैं. यह 2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद घाटी में हुआ सबसे घातक हमला है. एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने विस्तृत जानकारी दिए बिना बताया कि 26 मृतकों में दो विदेशी और दो स्थानीय नागरिक हैं. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस आतंकी हमले को हाल के वर्षों में आम लोगों पर हुए किसी भी हमले से कहीं बड़ा” हमला बताया.

    अधिकारियों ने बताया कि यह हमला ऐसे समय हुआ है जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे डी वेंस भारत की यात्रा पर हैं और पर्यटन तथा ट्रैकिंग का सीजन जोर पकड़ रहा है. हमला अपराह्न करीब तीन बजे हुआ. पहलगाम शहर से लगभग छह किलोमीटर दूर बैसरन घने देवदार के जंगलों और पहाड़ों से घिरा एक विशाल घास का मैदान है तथा देश और दुनिया के पर्यटकों के बीच पसंदीदा स्थान है. अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हथियारबंद आतंकवादी ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ कहे जाने वाले घास के मैदान में घुस आए और भोजनालयों के आसपास घूम रहे, खच्चर की सवारी कर रहे, पिकनिक मना रहे पर्यटकों पर गोलीबारी शुरू कर दी. कश्मीर घाटी में हुए इस हमले में कम से कम 20 लोग घायल हो गए. पाकिस्तान में स्थित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के छद्म संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली है.

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    अधिकारियों ने कहा कि यह संभव है कि आतंकवादी समूह जम्मू के किश्तवाड़ से दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग के रास्ते बैसरन तक पहुंचा हो. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सऊदी अरब की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को स्थिति की जानकारी दी और बताया कि वह सभी एजेंसियों के साथ तत्काल सुरक्षा समीक्षा बैठक के लिए शाम को श्रीनगर पहुंचे हैं. अधिकारियों ने बताया कि शाह के बुधवार को पहलगाम जाने की संभावना है.

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    26 killed including two foreigners Kashmir Terrorist Attack: Terrorists in Kashmir shot after asking names TRF took responsibility
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group