Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Kedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ पास हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना की जांच करेगा AAIB, सीएम बोले-बनाएंगे सख्त एसओपी
    Breaking News

    Kedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ पास हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना की जांच करेगा AAIB, सीएम बोले-बनाएंगे सख्त एसओपी

    News DeskBy News DeskJune 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Dehradun.उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में गौरीकुंड के पास हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना की जांच विमान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (एएआईबी) करेगा. ‘आर्यन एविएशन बेल 407’ हेलीकॉप्टर ‘वीटी-बीकेए’ रविवार सुबह केदारनाथ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में पांच श्रद्धालु, एक बच्चा और चालक दल के एक सदस्य की मौत हो गयी. हेलीकॉप्टर ने गुप्तकाशी से पांच बजकर 10 मिनट पर उड़ान भरी और पांच बजकर 18 मिनट पर श्री केदारनाथ जी हेलीपैड पर उतरा. हेलीकॉप्टर ने पांच बजकर 19 मिनट पर गुप्तकाशी के लिए फिर से उड़ान भरी और गौरीकुंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

    मारे गए लोगों में पांच तीर्थयात्री, पायलट और बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति का एक कर्मचारी शामिल है. नागर विमानन मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया कि दुर्घटना की जांच एएआईबी द्वारा की जाएगी. एहतियाती उपाय के तौर पर नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने पहले ही चार धाम के लिए हेलीकॉप्टर के फेरे कम कर दिए हैं.
    बयान में कहा गया कि आगे की कार्रवाई के लिए निगरानी बढ़ाई जा रही है और अभियान की समीक्षा की जा रही है.

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    सीएम धामी ने दिये ये निर्देश
    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में हेलीकॉप्टर संचालन के लिए सख्त मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने के रविवार को निर्देश दिए हैं. केदारनाथ में रविवार को एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के कुछ ही घंटों बाद मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने दुर्घटना को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को सख्त एसओपी बनाने के लिए निर्देशित किया जिसमें हेलीकॉप्टर की तकनीकी स्थिति की पूर्ण जांच और उड़ान से पूर्व मौसम की सटीक जानकारी लेना अनिवार्य हो.

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    उन्होंने इसके लिए मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन को तकनीकी विशेषज्ञों की एक समिति गठित करने के निर्देश दिए जो हेली सेवा के संचालन के सभी तकनीकी व सुरक्षा पहलुओं की गहन समीक्षा करने के बाद एसओपी तैयार करेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समिति सुनिश्चित करेगी कि हेली सेवाओं का संचालन पूरी तरह से सुरक्षित, पारदर्शी और निर्धारित मानकों के अनुसार हो.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CM says strict SOP will be made Kedarnath Helicopter Crash: AAIB to probe Kedarnath pass helicopter crash
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: वनबंधु परिषद का अनूठा प्रयास, भजन जैमिंग के जरिए युवाओं को संस्कृति और राष्ट्रप्रेम से जोड़ने की पहल

    August 30, 2026

    Adityapur NEWS: आदित्यपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय श्रमिक प्रशिक्षण शिविर संपन्न, मजदूर वर्ग की चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group