Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Seraikella-Kharsawan: बंद फैक्ट्री से लोहे की चोरी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार
    Breaking News

    Seraikella-Kharsawan: बंद फैक्ट्री से लोहे की चोरी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskJune 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Seraikella- Kharsawan : सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां थाना क्षेत्र के बुरुडीह स्थित एक बंद फैक्ट्री में हुई लोहे की चोरी के मामले का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफलतापूर्वक खुलासा कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से चोरी किया गया लोहा, गैस कटर, सिलेंडर सहित अन्य उपकरण भी बरामद किए हैं।

    जानकारी के अनुसार 17 जून की शाम पुलिस को सूचना मिली कि बुरुडीह गांव के समीप स्थित बंद फैक्ट्री में कुछ लोग गैस कटर की सहायता से लोहे की कटाई कर चोरी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सरायकेला के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई।

    पुलिस टीम जब फैक्ट्री परिसर पहुंची तो कुछ लोग लोहे को काटकर पिकअप वाहन में लोड कर रहे थे। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन घेराबंदी कर छह लोगों को मौके से दबोच लिया गया।

    Rairangpur: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री आज रायरंगपुर में 47,600 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत

    छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो ऑक्सीजन सिलेंडर, एक गैस सिलेंडर, गैस कटर पाइप, रेगुलेटर, नोजल तथा करीब 20 फीट लंबा लोहे का टुकड़ा बरामद किया। चोरी में प्रयुक्त अन्य उपकरण भी जब्त किए गए हैं।

    पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में बुरुडीह, कोलछोंगडीह, नया मुंडाडीह, सेरेंगसिया एवं देववीरसाई क्षेत्र के निवासी शामिल हैं। इनमें से एक आरोपी के खिलाफ पूर्व से भी आपराधिक मामला दर्ज है।

    Urban Challenge Fund: अर्बन चैलेंज फंड’ के तहत झारखंड को मिलेंगे 1900 करोड़, केंद्र ने हेमंत सरकार से 7,600 करोड़ की परियोजनाओं के प्रस्ताव भी मांगे

    इस अभियान में खरसावां थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह समेत पुलिस अधिकारियों और जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    crime news crime news seraikella kharsawan Jharkhand news kharsawan police ne band pari factory se six loha chor ko kiya giraftar kharsawan police news sdpo seraikella anumandal seraikella kharsawan news seraikella kharsawan samachar viral news seraikella kharsawan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rairangpur: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री आज रायरंगपुर में 47,600 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत

    June 20, 2026

    Urban Challenge Fund: अर्बन चैलेंज फंड’ के तहत झारखंड को मिलेंगे 1900 करोड़, केंद्र ने हेमंत सरकार से 7,600 करोड़ की परियोजनाओं के प्रस्ताव भी मांगे

    June 20, 2026

    Jharkhand: तालाब में नहाते समय तीन भाई-बहनों की डूबने से मौत, तीन से नौ वर्ष के बीच थी सभी की उम्र

    June 20, 2026
    Recent Post

    Rairangpur: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री आज रायरंगपुर में 47,600 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत

    June 20, 2026

    Urban Challenge Fund: अर्बन चैलेंज फंड’ के तहत झारखंड को मिलेंगे 1900 करोड़, केंद्र ने हेमंत सरकार से 7,600 करोड़ की परियोजनाओं के प्रस्ताव भी मांगे

    June 20, 2026

    Jharkhand: तालाब में नहाते समय तीन भाई-बहनों की डूबने से मौत, तीन से नौ वर्ष के बीच थी सभी की उम्र

    June 20, 2026

    Jharkhand Crime: छात्रावास में छह साल की बच्ची के साथ बलात्कार, शिक्षक गिरफ्तार

    June 20, 2026

    Jharkhand Politics: भाकपा (माले) ने राज्यसभा चुनाव में ‘क्रॉस-वोटिंग’ की जांच के लिए हेमंत सोरेन को पत्र लिखा, कांग्रेस नेताओं पर उठाये सवाल

    June 20, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group