Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Kharsawan Rath Yatra: खरसावां में पुरी की तर्ज पर 27 जून को निकाली जाएगी प्रभु जगन्नाथ की सरकारी रथयात्रा, 79 हजार रुपये होंगे खर्च
    Breaking News

    Kharsawan Rath Yatra: खरसावां में पुरी की तर्ज पर 27 जून को निकाली जाएगी प्रभु जगन्नाथ की सरकारी रथयात्रा, 79 हजार रुपये होंगे खर्च

    News DeskBy News DeskJune 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Kharsawan. खरसावां में ओड़िशा के पुरी के तर्ज पर आगामी 27 जून को निकाली जाने वाली प्रभु जगन्नाथ की सरकारी रथयात्रा की तैयारी लेकर पूजा समिति की एक बैठक की गई. खरसावां मुख्यालय में मंगलवार को अंचल अधिकारी कप्तान सिंकु की अध्यक्षता में सरकारी पूजा समिति की बैठक निर्णय लिया गया कि इस वर्ष खरसावां के सरकारी रथयात्रा पर 79 हजार रूपये खर्च होगे. प्रभु जगन्नाथ की सरकारी रथयात्रा को आकर्षण बनाने के लिए सास्कृतिक भंजन संध्या, घोन्टो बाजा का आयोजन किया जाएगा.

    आगामी 27 जून एवं 5 जुलाई को श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा और बहुडा रथ यात्रा पर ओडिसा के कलाकारों के द्वारा घोन्टो बाजा की पारंपरिक धुन व देवदासी भेषभूषा पर निकाली जाएगी. साथ ही 1 जुलाई को हेरापंचती पर सास्कृतिक भंजन संध्या का आयोजन किया जाएगा. मौके पर श्री सिंकु ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की सभी परंपराओं और अनुष्ठानों की निवार्हन करने के लिए उत्सुक है. प्रसिद्ध रथ यात्रा सभी के सहयोग से शांतिपूर्ण तरीके से पूरी की जायेगी. रथ यात्रा को लेकर प्रशासनिक तैयारी शुरू हो चुका है. रथ यात्रा पर कई कार्यक्रमों का आयोजन परंपरा के अनुरूप किया जाएगा.

    Seraikella-Kharsawan: मलेरिया नियंत्रण को लेकर उपायुक्त सख्त, शत-प्रतिशत जांच और समयबद्ध उपचार के दिए निर्देश

    इसमें 11 जून को देवस्नान पूर्णिमा, 12 जून को अणसर नीति (प्रभु स्नान के पश्चात बीमार होंगे). 26 जून को नवयोवन दर्शन और 27 जून को प्रभु श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा. गुंडिचा मंदिर के लिए रथ यात्रा रवाना होगी और देर शाम प्रभु जगन्नाथ अपनी मौसी के घर पहुंचेंगे. पांच जुलाई को बहुडा रथ यात्रा का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है. इस बैठक में मुख्य रूप से अंचल अधिकारी कप्तान सिंकु, मुखिया सुनिता तापे, नंदु कुमार पांडेय, गोर्वधन राउत, सुशील सांडगी, राकेश दास, शम्भू मंडल, मानिक प्रसाद सिंहदेव, सुशील साडगी, वैद्यनाथ नायक, विश्वजीत महतो आदि उपस्थित थे.

    Seraikella-Kharsawan: उपायुक्त के निर्देश पर आदित्यपुर व गम्हरिया के बार-रेस्टोरेंटों का सघन निरीक्षण, नियमों के पालन के निर्देश

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    79 thousand rupees will be spent Kharsawan Rath Yatra: On the lines of Puri Lord Jagannath's government Rath Yatra will be taken out in Kharsawan on June 27
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella-Kharsawan: मलेरिया नियंत्रण को लेकर उपायुक्त सख्त, शत-प्रतिशत जांच और समयबद्ध उपचार के दिए निर्देश

    July 4, 2026

    Seraikella-Kharsawan: उपायुक्त के निर्देश पर आदित्यपुर व गम्हरिया के बार-रेस्टोरेंटों का सघन निरीक्षण, नियमों के पालन के निर्देश

    July 4, 2026

    Saraikela: सरायकेला के आसंगी चेक डैम में नहाने गए आदित्यपुर के दो किशोर डूब गए, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी

    July 4, 2026
    Recent Post

    Seraikella-Kharsawan: मलेरिया नियंत्रण को लेकर उपायुक्त सख्त, शत-प्रतिशत जांच और समयबद्ध उपचार के दिए निर्देश

    July 4, 2026

    Seraikella-Kharsawan: उपायुक्त के निर्देश पर आदित्यपुर व गम्हरिया के बार-रेस्टोरेंटों का सघन निरीक्षण, नियमों के पालन के निर्देश

    July 4, 2026

    Saraikela: सरायकेला के आसंगी चेक डैम में नहाने गए आदित्यपुर के दो किशोर डूब गए, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी

    July 4, 2026

    Sansad Monsoon Session: संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से, 13 अगस्त तक चलेगा

    July 4, 2026

    Jharkhand: अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत और 22 लाख रुपये का बिल बनाए जाने के मामले में जांच के आदेश

    July 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group