Site icon Lahar Chakra

Kolhan Flood: कोल्हान क्षेत्र में भारी बारिश के कारण विभिन्न इलाकों में जलभराव से सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित, प्रशासन ने ये दिये निर्देश

Jamshedpur. झारखंड के कोल्हान क्षेत्र में भारी बारिश के कारण विभिन्न इलाकों में जलभराव से सोमवार को सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया. कोल्हान क्षेत्र में पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम तथा सरायकेला-खरसावां जिले शामिल हैं. इस बीच, पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रवक्ता कुणाल सारंगी ने कहा कि बहरागोड़ा प्रखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण कई घर जलमग्न हो गए हैं और वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ है.

रविवार को पाटपुर, सकरा और डोमजुड़ी पंचायतों सहित प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने वाले सारंगी ने कहा कि जलभराव से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है और प्रखंड में कई घर जलमग्न हो गए हैं. उन्होंने जिला प्रशासन से प्रभावित परिवारों के लिए भोजन की व्यवस्था करने तथा उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का आग्रह किया.

पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले के जिला प्रशासन ने खरकई और स्वर्णरेखा नदियों में अचानक जलस्तर बढ़ने की संभावना के मद्देनजर चेतावनी जारी कर दी है।

Exit mobile version