Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»CHAIBASA NEWS: मेधा का सम्मान, उपलब्धियों का उत्सव—29 सितंबर को कोल्हान विश्वविद्यालय का 7वां दीक्षांत समारोह
Breaking News

CHAIBASA NEWS: मेधा का सम्मान, उपलब्धियों का उत्सव—29 सितंबर को कोल्हान विश्वविद्यालय का 7वां दीक्षांत समारोह

News DeskBy News DeskSeptember 27, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

चाईबासा, 27 सितंबर 2026: कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा का 7वां दीक्षांत समारोह 29 सितंबर 2026, मंगलवार को विश्वविद्यालय परिसर स्थित वीर शहीद पोटो हो सभागार में आयोजित होगा। समारोह में झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता विश्वविद्यालय की वार्षिक उपलब्धियों और प्रगति का प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगी।

27 सितंबर को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुलपति ने दीक्षांत समारोह की तैयारियों, उपाधि वितरण, नई डिग्री की सुरक्षा विशेषताओं और विद्यार्थियों के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। इस दौरान डीन, अकादमिक अफेयर्स डॉ. संजय यादव, निदेशक एफिलिएटेड कॉलेज डॉ. प्रभात कुमार, परीक्षा नियंत्रक रिंकी दोराई तथा निदेशक NSS एवं मीडिया प्रवक्ता डॉ. मीनाक्षी मुंडा मौजूद थीं।

224 विद्यार्थियों को प्रदान की जाएंगी उपाधियां

इस वर्ष दीक्षांत समारोह में कुल 224 उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इनमें 26 स्वर्ण पदक विजेता, 39 Ph.D. उपाधि प्राप्तकर्ता, 132 PG, 10 M.Ed. और 17 PG Medical Diploma की उपाधियां शामिल हैं।

26 स्वर्ण पदक विजेताओं में PG सत्र 2023-25 के 23 विद्यार्थी, M.Ed. सत्र 2023-25 का एक, B.Ed. सत्र 2023-25 का एक और MBA सत्र 2022-24 का एक विद्यार्थी शामिल है।

स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले 26 विद्यार्थियों में 15 छात्राएं और 11 छात्र हैं। वहीं 39 Ph.D. उपाधि प्राप्तकर्ताओं में 20 छात्राएं और 19 छात्र शामिल हैं। इस तरह स्वर्ण पदक और Ph.D. उपाधि प्राप्त करने वाले कुल 65 विद्यार्थियों में 35 छात्राएं और 30 छात्र हैं।

JAMSHEDPUR NEWS: 3 अक्टूबर को स्वर्णरेखा तट पर निःशुल्क सामूहिक तर्पण कराएगा धर्म रक्षिणी पुरोहित महासंघ

QR Code वाली नई स्मार्ट डिग्री की शुरुआत

इस बार दीक्षांत समारोह के साथ कोल्हान विश्वविद्यालय नई तकनीक से तैयार की गई सुरक्षित डिग्री की शुरुआत भी करेगा। विश्वविद्यालय के अनुसार, डिग्री पर QR Code दिया गया है। इसे स्कैन करने पर संबंधित विद्यार्थी की उपाधि और उपलब्ध शैक्षणिक विवरण का डिजिटल सत्यापन किया जा सकेगा।

डिग्री को सुरक्षित और टिकाऊ बनाने के लिए इसमें वॉटरप्रूफ और फायरप्रूफ फीचर, सुरक्षा वॉटरमार्क तथा हाई-रिजोल्यूशन प्रिजमैटिक पैटर्न वाला विशेष बॉर्डर शामिल किया गया है।

इसके अलावा UV प्रकाश में दिखाई देने वाला अदृश्य लोगो, माइक्रो टेक्स्ट और फोटोकॉपी/Xerox करने पर दिखाई देने वाला विशेष सुरक्षा चिह्न भी डिग्री में शामिल किया गया है। प्रमाण-पत्र पर ‘Kolhan University’ की विशेष सुरक्षा प्रिंटिंग भी की गई है।

विश्वविद्यालय के अनुसार, इन सुरक्षा विशेषताओं के कारण डिग्री को लैमिनेशन कराने की आवश्यकता नहीं होगी।

JAMSHEDPUR NEWS :नदियों में पहुंच रहा एंटीबायोटिक का जहर, विकास की नीति बदले सरकार : सरयू राय

सुबह 9 बजे तक पहुंचना होगा विद्यार्थियों को

दीक्षांत समारोह का मुख्य कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। सभी उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सुबह 9 बजे तक वीर शहीद पोटो हो सभागार में पहुंचना अनिवार्य किया गया है।

समारोह के लिए विद्यार्थियों का ड्रेस कोड भी निर्धारित किया गया है। छात्रों को सफेद कुर्ता-पायजामा पहनना होगा। छात्राओं के लिए क्रीम या ऑफ-व्हाइट रंग की लाल/सुनहरे बॉर्डर वाली साड़ी अथवा सफेद/ऑफ-व्हाइट सलवार-सूट के साथ लाल दुपट्टा निर्धारित किया गया है।

सभागार में गैजेट, बैग और छाते पर रोक

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभागार के अंदर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने पर रोक लगाई है। इसके अलावा उपाधि प्राप्तकर्ताओं को बैग, छाता या अन्य प्रतिबंधित सामान के साथ प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभागार के अंदर काले रंग के किसी भी वस्त्र या सामान की भी अनुमति नहीं होगी।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी उपाधि प्राप्तकर्ताओं से निर्धारित समय पर पहुंचने और ड्रेस कोड सहित सुरक्षा एवं व्यवस्था संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की है। प्रशासन के अनुसार, दीक्षांत समारोह को गरिमापूर्ण, अनुशासित और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: 3 अक्टूबर को स्वर्णरेखा तट पर निःशुल्क सामूहिक तर्पण कराएगा धर्म रक्षिणी पुरोहित महासंघ

September 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :नदियों में पहुंच रहा एंटीबायोटिक का जहर, विकास की नीति बदले सरकार : सरयू राय

September 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: SIR में नोटिस पाने वालों के घर पहुंचेगा BLO, दस्तावेज लेकर ECINET पर करेगा अपलोड

September 27, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: 3 अक्टूबर को स्वर्णरेखा तट पर निःशुल्क सामूहिक तर्पण कराएगा धर्म रक्षिणी पुरोहित महासंघ

September 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :नदियों में पहुंच रहा एंटीबायोटिक का जहर, विकास की नीति बदले सरकार : सरयू राय

September 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: SIR में नोटिस पाने वालों के घर पहुंचेगा BLO, दस्तावेज लेकर ECINET पर करेगा अपलोड

September 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में NEP 2020 के तहत कौशल विकास पर सेमिनार

September 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जनता से सीधा संवाद और समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता बनाए जदयू : सरयू राय

September 27, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group