Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»काेल्हान विश्वविद्यालय : एमसीए, एलएलबी व एमएड सेमेस्टर परीक्षाओं की तिथियां घाेषित, पीजी रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ी
    Breaking News

    काेल्हान विश्वविद्यालय : एमसीए, एलएलबी व एमएड सेमेस्टर परीक्षाओं की तिथियां घाेषित, पीजी रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ी

    News DeskBy News DeskMarch 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर : काेल्हान विश्वविद्यालय ने एमसीए, एलएलबी व एमएड समेत कई विषयाें के सेमेस्टर परीक्षा की तिथि घाेषित कर दी है. जारी नाेटिफिकेशन के तहत अधिकतर परीक्षा हाेली बाद शुरू हाेंगी. इसमें एलएलएलबी की परीक्षा करीब एक साल की देरी से आयाेजित हाेने जा रही है. इन परीक्षाओं में हजाराें छात्र शामिल हाेंगे. छात्र अलग अलग परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी केयू की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं. इसके तहत एमसीए पहले सेमेस्टर के परीक्षा की तिथि घाेषित कर दी है.

    यह परीक्षा 18 मार्च से शुरू हाेकर 29 मार्च तक संचालित हाेगी. सीजी जैक काॅमर्स काॅलेज काे इसके लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है. जारी नाेटिफिकेशन के तहत यह परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हाेकर दाेपहर 1 बजे तक संचालित हाेगी. इससे संबंधित एडमिट कार्ड जल्द ही विवि की वेबसाइट पर अपलाेड कर दिया जाएगा.

    काेल्हान विश्वविद्यालय ने एमएड चाैथे सेमेस्टर के परीक्षा की तिथि घाेषित कर दी गयी है. जारी नाेटिफिकेशन के तहत 19 मार्च से परीक्षा शुरू हाेगी और 24 मार्च तक चलेगी. परीक्षा सुबह 10 बजे से दाेपहर 1 बजे तक संचालित हाेगी. वहीं एमएड दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा 18 मार्च से शुरू हाेकर 27 मार्च तक चलेगी. इस परीक्षा के लिए ही जीसी जैन काॅमर्स काॅलज काे परीक्षा केंद्र बनाया गया है.

    Dhanbad News: अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संदीप मुरारका ने धनबाद, गोविंदपुर का किया दौरा

    एलएलबी दूसरे व पांचवें सेमेस्टर के परीक्षा की तिथि काेल्हान विश्वविद्यालय ने घाेषित कर दी है. जारी नाेटिफिकेशन के तहत एलएलबी की परीक्षा 18 मार्च से शुरू हाेगी औरर 11 अप्रैल तक सुबह 10 बजे से दाेपहर 1 बजे तक संचालित हाेगी. वहीं पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा 21 मार्च से शुरू हाेकर 14 अप्रैल तक आयाेजित हाेगी. दाेनाें परीक्षा के लिए केएमपीएम वाेकेशनल काॅलेज काे परीक्षा केंद्र बनाया गया है. इन दाेनाें सेमेस्टर के परीक्षा की बार करें ताे यह पूरे एक साल से अधिक देरी से आयाेजित हाे रही है.

    काेल्हान विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2024-2026) में पंजीयन की तिथि काे विस्तारित कर दी है. इसके तहत छात्र 10 मार्च तक पंजीयन फाॅर्म भर सकते हैं. लेकिन उन्हें विलंब शुल्क के रूप में 200 रुपए का भुगतान करना हाेगा. इससे संबंधित नाेटिफिकेशन केयू ने जारी कर दी है. एेसे में स्नातकोत्तर सत्र 2024-2026 में नामांकित विद्यार्थियाें काे अब अपना अाेरिजनल माइग्रेशन सर्टिफिकेट जबकि री-एडमिशन की स्थिति में रजिस्ट्रेशन स्लीप व अन्य दस्तावेज संबंधित महाविद्यालय में निर्धारित तिथि तक अनिवार्य रूप से जमा करना हाेगा.

    West Singhbhum: डीएमएफटी मद से निर्माणाधीन ग्रामीण जलापूर्ति योजना का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश 

    वहीं सभी महाविद्यालय दिनांक 12 मार्च तक योग्य विद्यार्थियों का आवश्यक कागजात संकायाध्यक्ष, छात्र कल्याण विभाग, कोल्हान विश्वविद्यालय में जमा करना सुनिश्चित करेंगे. मालूम हाे कि निर्धारित तिथि बीत जाने के बाद भी बड़ी संख्या में छात्र रजिस्ट्रेशन से वंचित थे और छात्र लगातार तिथि विस्तारित करने की मांग कर रहे थे. इसे देखते हुए ही तिथि काे विस्तारित की गयी है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Kolhan University: Dates of MCA LLB and MEd semester examinations announced PG registration date extended
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Dhanbad News: अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संदीप मुरारका ने धनबाद, गोविंदपुर का किया दौरा

    June 26, 2026

    West Singhbhum: डीएमएफटी मद से निर्माणाधीन ग्रामीण जलापूर्ति योजना का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश 

    June 26, 2026

    Seraikella-Kharsawan: दो दिन से लापता युवक का शव डेम से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

    June 26, 2026
    Recent Post

    Dhanbad News: अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संदीप मुरारका ने धनबाद, गोविंदपुर का किया दौरा

    June 26, 2026

    West Singhbhum: डीएमएफटी मद से निर्माणाधीन ग्रामीण जलापूर्ति योजना का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश 

    June 26, 2026

    Seraikella-Kharsawan: दो दिन से लापता युवक का शव डेम से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

    June 26, 2026

    Seraikella-Kharsawan: कांड्रा-सरायकेला मुख्य मार्ग पर चला ड्रंक एंड ड्राइव जांच अभियान, वाहन चालकों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026

    Jamshedpur News:  हॉट स्ट्रिप मिल,जेडीसी के द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 79 यूनिट रक्त का किया गया संग्रह 

    June 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group