Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»कोल्हान यूनिवर्सिटी की छात्रा सपना तीयु ने रचा इतिहास, पहले प्रयास में ही नेट व जेआरएफ परीक्षा की क्वालिफाई
    Breaking News

    कोल्हान यूनिवर्सिटी की छात्रा सपना तीयु ने रचा इतिहास, पहले प्रयास में ही नेट व जेआरएफ परीक्षा की क्वालिफाई

    News DeskBy News DeskJuly 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। जब हौसले मजबूत हों, तो कोई भी कठिनाई सफलता की राह नहीं रोक सकती। कोल्हान विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग की सेमेस्टर 3 की छात्रा सपना तीयु ने इस कथन को सही साबित कर दिखाया है। सपना ने यूजीसी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) में पहले ही प्रयास में अप्रत्याशित सफलता अर्जित करते हुए जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) भी प्राप्त की है।

    सपना की यह सफलता आसान नहीं थी। उन्होंने कठिनाइयों से जूझते हुए, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर यह मुकाम हासिल किया। सपना शुरुआत से ही एक मेधावी छात्रा रही हैं। मैट्रिक परीक्षा में उन्हें गणित विषय में पूरे 100 अंक प्राप्त हुए थे। पढ़ाई के साथ-साथ सपना चित्रकला में भी निपुण हैं – वह कोरे कागज पर जीवंत चित्र उकेरने की कला में माहिर हैं।

    हिंदी विभाग की अन्य पूर्व छात्राएं भी विभाग की गरिमा बढ़ा रही हैं। जैसे कि मुनि लागुरी, जिन्होंने लगातार तीन बार नेट परीक्षा पास की, और पूर्व शिक्षण सहायिका पिंकी कुमारी ने भी नेट क्वालीफाई कर विभाग को गौरवान्वित किया।

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    विभाग की ओर से नेट परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर विभागाध्यक्षा डॉ. भारती कुमारी ने इसे एक ऐतिहासिक क्षण बताया और सभी छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। सपना तीयु और मुनि लागुरी को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

    सपना और मुनि ने अपने अनुभव साझा करते हुए शिक्षिका सुमली लोहरा और देवेन्द्र कुमार मिश्रा को अपना मार्गदर्शक बताया। साथ ही उन्होंने विभागाध्यक्षा के सहयोग और प्रोत्साहन का भी विशेष उल्लेख किया।

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    समारोह में प्रो. संतोष कुमार, अरविन्द दास, और अनिता तोपनो सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे। कुलपति डॉ. अंजिला जिला गुप्ता ने भी सफल विद्यार्थियों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Hindi Department Achiever Jamshdepur Girl NET Qualified Kolhan University JRF Success National Eligibility Test Hindi NET JRF Hindi topper 2025 UGC NET JRF 2025 Result संघर्ष से सफलता की कहानी सपना तीयु कोल्हान यूनिवर्सिटी सपना तीयु नेट परीक्षा हिंदी विभाग छात्रा सफलता
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026

    Jamshedpur Rath Yatra 2026: सेंट्रल सिख नौजवान सभा और आगाज़ संस्था का विशाल सेवा शिविर, कुणाल सारंगी हुए शामिल

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group