Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Kolhan University : पीजी इतिहास के इंटर्नल मार्क्स को लेकर हंगामा, परीक्षा नियंत्रक का घेराव
    Breaking News

    Kolhan University : पीजी इतिहास के इंटर्नल मार्क्स को लेकर हंगामा, परीक्षा नियंत्रक का घेराव

    News DeskBy News DeskApril 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    चाईबासा: कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा पीजी इतिहास विषय के विद्यार्थियों के इंटर्नल मार्क्स में हुई व्यापक गड़बड़ी के खिलाफ बुधवार को छात्रों, छात्र नेताओं और कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने परीक्षा नियंत्रक के कार्यालय का घेराव किया. आक्रोशित छात्रों ने मुख्य द्वार पर ही धरना देकर जमकर नारेबाजी की और तत्काल समाधान की मांग को लेकर अड़ गए. प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप है कि इतिहास विषय के लगभग 150 विद्यार्थियों में से 100 से अधिक छात्रों को या तो अत्यंत कम अंक दिए गए हैं या शून्य अंक दर्शाए गए हैं. छात्रों ने इसे उनके भविष्य के साथ भद्दा मज़ाक बताया और विश्वविद्यालय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया.

    छात्रों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक इस गड़बड़ी का समाधान कर छात्रों को न्याय नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय के ओएसडी धर्मेंद्र रजक छात्रों से मिलने पहुंचे और वार्ता की. उन्होंने छात्रों को आश्वस्त किया कि विश्वविद्यालय प्रशासन इस मुद्दे को गंभीरता से ले रहा है और एक सप्ताह के भीतर इसका समाधान कर दिया जाएगा.

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पूर्व भी छात्र नेताओं ने इस विषय में विश्वविद्यालय का ध्यान आकृष्ट कराया था, किंतु अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण छात्रों में असंतोष और बढ़ गया. इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, झामुमो सह छात्र नेता मंजीत हांसदा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा, कांग्रेस प्रवक्ता त्रिशानु राय, एनएसयूआई उपाध्यक्ष अनिश गोप, कांग्रेस महासचिव रविंद्र बिरुवा, छात्र नेता मंगल खंडाईत, शांति तामसोय, अमित, अजय, राजकुमार, किशोर, शुभम सुंडी, गुलशन सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए.

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    examination controller surrounded Kolhan University: Uproar over internal marks of PG History
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group