Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»झारखंड में अवैध हथियार फैक्ट्री का कोलकाता पुलिस ने किया भंडाफोड़ किया, छह गिरफ्तार
    Crime

    झारखंड में अवैध हथियार फैक्ट्री का कोलकाता पुलिस ने किया भंडाफोड़ किया, छह गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskFebruary 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    कोलकाता. कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने झारखंड पुलिस और रांची एटीएस के साथ मिलकर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र में एक अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. एसटीएफ के डीसीपी आईपीएस वी सोलेमन नेशाकुमार ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि एक दिन पहले इस ऑपरेशन में फैक्ट्री के मालिक सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

    उक्त अधिकारी के मुताबिक, एसटीएफ को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक संयुक्त टीम ने गिरिडीह जिले के चप्रीयावन गांव में स्थित एक मकान में छापा मारा, जहां बड़े पैमाने पर अवैध हथियारों का निर्माण किया जा रहा था. यह मकान मोहम्मद दायमुद्दीन का था, जो इस फैक्ट्री का सह-मालिक भी था. पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान पांच कुशल कारीगरों सहित कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया.

    तलाशी के दौरान मौके से दस अर्धनिर्मित 7.65 एमएम के अवैध हथियार बरामद किए गए. इसके अलावा एक लेथ मशीन, दो मिलिंग मशीन, एक ड्रिलिंग मशीन, एक ग्राइंडिंग मशीन, भारी मात्रा में लोहे की छड़ें और बड़ी संख्या में औजार जब्त किए गए.

    Rail Accident: मालगाड़ी का इंजन और दो डिब्बे पटरी से उतरे, आसनसोल लाइन पर रेल सेवाएं घंटों रही बाधित

    गिरफ्तार किए गए लोगों में फैक्ट्री का सह-मालिक मोहम्मद दायमुद्दीन (50) भी शामिल है, जो गिरिडीह जिले के चप्रीयावन गांव का रहने वाला है. इसके अलावा मोहम्मद शकील (45), मोहम्मद इमरान (30), मोहम्मद अफरोज (21), मोहम्मद सोनू (28) – ये सभी मुंगेर, बिहार के निवासी हैं और अवैध हथियार निर्माण में कुशल बताए जा रहे हैं. इनके साथ रूपेश शर्मा (24) को भी गिरफ्तार किया गया है, जो बिहार के मुंगेर जिले के ही रहने वाले हैं.

    स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध फैक्ट्री से बने हथियार कहां-कहां सप्लाई किए जा रहे थे और इस नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है.

    Jharkhand SIR: JMM ने ‘असत्यापित’ और ‘विसंगति’ वाले मतदाताओं के लिए आसान एसआईआर सत्यापन की मांग की

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Kolkata Police busted illegal arms factory in Jharkhand six arrested
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Operation Narcos :42.86 लाख रुपये मूल्य का 85.720 किलोग्राम गांजा बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    June 23, 2026

    NEET Exam: लखीसराय में नीट-यूजी पुनर्परीक्षा के दौरान सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, मेडिकल छात्रों समेत कुल 24 लोग गिरफ्तार

    June 22, 2026

    Seraikella-Kharsawan: बंद फैक्ट्री से लोहे की चोरी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2026
    Recent Post

    Rail Accident: मालगाड़ी का इंजन और दो डिब्बे पटरी से उतरे, आसनसोल लाइन पर रेल सेवाएं घंटों रही बाधित

    June 24, 2026

    Jharkhand SIR: JMM ने ‘असत्यापित’ और ‘विसंगति’ वाले मतदाताओं के लिए आसान एसआईआर सत्यापन की मांग की

    June 24, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की पांच साल में 40,000 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय की योजना

    June 24, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, टीसीएस, टाटा स्टील के शेयर में गिरावट

    June 24, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर पुलिस ने दिनकर कच्छप को किया गिरफ्तार, गैर-जमानती वारंट पर हुई कार्रवाई, कई मामलों में है आरोपी

    June 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group