Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा नेता कुणाल षाड़ंगी ने दिया इस्तीफा, बोले-पूर्वी सिंहभूम की जनता के हित में काम करता रहूंगा
    Breaking News

    झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा नेता कुणाल षाड़ंगी ने दिया इस्तीफा, बोले-पूर्वी सिंहभूम की जनता के हित में काम करता रहूंगा

    News DeskBy News DeskJuly 7, 2024Updated:July 7, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • कुणाल ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दिया, भाजपा नेतृत्व पर लगाया गंभीर मुद्दों पर उदासीनता का आरोप

    जमशेदपुर. भाजपा नेता कुणाल षाड़ंगी ने झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर उन्होंने अपने इस्तीफे की कॉपी पोस्ट करके यह जानकारी दी. कुणाल षाड़ंगी ने झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को संबोधित इस पत्र के विषय में लिखा है- पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र. गहन चिंतन एवं आत्ममंथन करने के बाद यह फैसला किया है.

    कुणाल षाड़ंगी ने आगे लिखा है कि पिछले कई महीने से महसूस कर रहा हूं कि बुनियादी समस्याओं से जुड़े विषयों और संगठनात्मक विषयों को आप तक पहुंचाया. अन्य वरीय पदाधिकारियों के भी संज्ञान में लाया. लेकिन, पार्टी ने जिले के महत्वपूर्ण मुद्दों के प्रति सदैव उदासीन रवैया अपनाया.

    बाबूलाल को लिखे पत्र में यह भी कहा

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    कुणाल षाड़ंगी ने यह भी लिखा है कि जब मैंने प्रदेश प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दिया था, तो मुझे उम्मीद थी कि जो विषय रखे हैं, उसका पार्टी संज्ञान लेगी. लेकिन स्थिति आज भी ऐसा ही है. जिले के कई अहम मुद्दों, खासकर युवाओं के मुद्दों पर यहां से चुने गए जनप्रतिनिधि हमेशा खामोश रहे हैं. उनमें संगठन के आंतरिक अनुशासन के प्रति भी कोई गंभीरता दिखाई नहीं देती.

    ऐसे में प्रदेश नेतृत्व के द्वारा कोई कदम नहीं उठाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. कुणाल ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि मैं जिला और प्रदेश नेतृत्व की कार्यप्रणाली से सहमत नहीं हूं. राजनीति में आने के अपने मुख्य उद्देश्य के प्रति अन्याय भी मैं नहीं कर सकता. इसलिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे रहा हूं. कुणाल ने कहा है कि पूर्वी सिंहभूम जिले की जनता के हित में जरूरी है कि मैं उनकी आवाज को जोरदार तरीके से बुलंद करूं. इसलिए आपसे आग्रह है कि मेरा इस्तीफा स्वीकार करें.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    षाड़ंगी ने पत्र की कापी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह को भी भेजी है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    bjp news Kunal sarangi resign
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group