Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jharkhand Encounter: ललमटिया का टेरर सूर्या हांसदा पुलिस मुठभेड़ में ढेर, बीजेपी टिकट से लड़ चुका है चुनाव
Breaking News

Jharkhand Encounter: ललमटिया का टेरर सूर्या हांसदा पुलिस मुठभेड़ में ढेर, बीजेपी टिकट से लड़ चुका है चुनाव

News DeskBy News DeskAugust 11, 2025Updated:August 11, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Godda : गोड्डा जिला के ललमटिया इलाके का टेरर सूर्या हांसदा पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है. सोमवार की सुबह पुलिस की गोली से मारा गया है. एनकाउंटर से पूर्व पुलिस घटना में इस्तेमाल हथियार बरामद करने के लिए उसके बताएं जगह पर पुलिस फोर्स के साथ ले जा रही थी. लेकिन, जंगली इलाके में सूर्या हांसदा के गुर्गों ने पुलिस को टारगेट कर गोली चलानी शुरू कर दी. जिसके बाद पुलिस के चंगुल से सूर्या भागने लगा और पुलिस की गोली से मारा गया है.

जानकारी के अनुसार, सूर्या हांसदा को रविवार को गोड्डा पुलिस ने गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद पुलिस उन्हें हथियार की बरामदगी के लिए ललमटिया इलाके में ले गई थी. इसी दौरान कथित रूप से उनके साथियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. इसी अफरातफरी में सूर्या भागने लगे और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उनकी मौत हो गई.

हालांकि पुलिस की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान अब तक जारी नहीं किया गया है. मामले की जांच जारी है और सूर्या के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. जैसे ही सूर्या हांसदा की मौत की खबर फैली, इलाके में हड़कंप मच गया. बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए. पुलिस फिलहाल मौके पर कैंप कर रही है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है.

Jharkhand: होटवार केंद्रीय कारा में हैवानियत, जेल के भीतर युवक से दरिंदगी, कारागार के अधिकारियों समेत 19 लोगों पर केस

कौन थे सूर्या हांसदा?

सूर्या हांसदा की राजनीतिक पृष्ठभूमि भी इस घटना को खास बनाती है. वे 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में बोरियो सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके थे. उस चुनाव में वे दूसरे स्थान पर रहे थे. भाजपा ने उस समय अपने वरिष्ठ नेता ताला मरांडी का टिकट काट कर सूर्या हांसदा को उम्मीदवार बनाया था.

Jharkhand: नाबालिग लड़की को तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा, नाराज ग्रामीणों ने महिला समेत दो लोगों को पेड़ से बांधकर पीटा, जानें मामला?

सूर्या ने तीन बार विधानसभा चुनाव लड़ा था, दो बार झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) से और एक बार भाजपा से. वे एक युवा और सक्रिय नेता के रूप में जाने जाते थे. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :जनजातीय गौरव दिवस पर 11 से 18 नवंबर तक देशभर में कार्यक्रम आयोजित करेगी भाजपा : अर्जुन मुंडा

November 12, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: धालभूमगढ़ एयरपोर्ट को लेकर वन विभाग की पहल पर सिंहभूम चैंबर ने जताया आभार, सांसद विद्युत महतो के प्रयासों की सराहना

November 12, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: ग्रामीण आवासों में देरी पर DC सख्त, 105 लंबित मामलों की होगी जांच; रोजगार सृजन पर भी जोर

November 12, 2026
Recent Post

Jharkhand: होटवार केंद्रीय कारा में हैवानियत, जेल के भीतर युवक से दरिंदगी, कारागार के अधिकारियों समेत 19 लोगों पर केस

November 13, 2026

Jharkhand: नाबालिग लड़की को तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा, नाराज ग्रामीणों ने महिला समेत दो लोगों को पेड़ से बांधकर पीटा, जानें मामला?

November 13, 2026

Share Bazar: शेयर बाजारों में मुनाफावसूली से शुरुआती कारोबार में गिरावट, Sensex 460 अंक लुढ़का

November 13, 2026

Tata Steel 55.94 करोड़ रुपए जल शुल्क झारखंड सरकार को चुकाएगी, 30 साल पुराना विवाद सुलझा

November 13, 2026

Jamshedpur: MGM में जौंडिस से पीड़ित बच्चे की मौत, शव ले जाने के लिए नहीं मिली एंबुलेंस, निजी वाहन पर खर्च करने पड़े 3000 रुपये

November 13, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group