Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jharkhand Politics: कांग्रेस ने 60 वर्षों के शासन में 79 बार संविधान संशोधन किया, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ रैली’ पर उठाये सवाल, लगाये कई आरोप
Breaking News

Jharkhand Politics: कांग्रेस ने 60 वर्षों के शासन में 79 बार संविधान संशोधन किया, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ रैली’ पर उठाये सवाल, लगाये कई आरोप

News DeskBy News DeskMay 5, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi.प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ रैली’ को लेकर कड़ा प्रहार किया है. पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बार-बार संविधान की मूल भावना से खिलवाड़ किया है और लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास किया है. मरांडी ने कहा कि कांग्रेस के 60 वर्षों के शासन में 79 बार संविधान संशोधित किया गया, जिनमें अधिकांश संशोधन सत्ता में बने रहने और तुष्टीकरण की राजनीति के लिए किये गये.

उन्होंने कहा कि संविधान लागू होने के कुछ समय बाद ही पहला संशोधन पंडित नेहरू ने कराया, जिससे अनुच्छेद 19(1)(ए) के तहत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सीमित हुई और प्रेस की आजादी पर अंकुश लगाया गया. मरांडी ने अनुच्छेद 35 ए को भी असंवैधानिक बताते हुए कहा कि इसे संसद के बजाय राष्ट्रपति के आदेश से लागू किया गया, जो प्रक्रिया का उल्लंघन था. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सत्ता और संविधान दोनों को अपनी जागीर समझती रही है. कांग्रेस पर राष्ट्रपति शासन के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि गैर-कांग्रेसी सरकारों को गिराने के लिए अनुच्छेद 356 का बार-बार दुरुपयोग हुआ. 1966 से 1977 के बीच 25 संशोधन इसका प्रमाण हैं.

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील के ठेका कर्मचारियों को अब एक क्लिक पर मिलेगी वेतन पर्ची, PF-ESIC और सरकारी योजनाओं की जानकारी, ‘श्रम लाभ’ प्लेटफॉर्म शुरू

आपातकाल के दौरान किये गये 42वें संशोधन को मिनी संविधान बताते हुए उन्होंने कहा कि यह न्यायपालिका, संसद और मौलिक अधिकारों को कमजोर करने की कोशिश थी. प्रस्तावना में समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष जैसे शब्द जोड़ने को उन्होंने जनमत के खिलाफ और तुष्टीकरण से प्रेरित बताया.

JAMSHEDPUR NEWS: पटमदा में कुष्ठ जागरूकता अभियान के दौरान 23 संदिग्ध मरीजों की जांच, एक नए रोगी की पुष्टि, मुफ्त इलाज शुरू

राहुल गांधी द्वारा संसद में कैबिनेट पेपर फाड़े जाने को मरांडी ने संसदीय गरिमा का अपमान करार दिया. साथ ही इडी और न्यायालय के खिलाफ कांग्रेस द्वारा दिये गये बयानों और प्रदर्शनों को संविधान का अपमान बताया. मरांडी ने मांग की कि कांग्रेस अपने इतिहास के लिए देश की जनता से माफी मांगे.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील के ठेका कर्मचारियों को अब एक क्लिक पर मिलेगी वेतन पर्ची, PF-ESIC और सरकारी योजनाओं की जानकारी, ‘श्रम लाभ’ प्लेटफॉर्म शुरू

October 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पटमदा में कुष्ठ जागरूकता अभियान के दौरान 23 संदिग्ध मरीजों की जांच, एक नए रोगी की पुष्टि, मुफ्त इलाज शुरू

October 14, 2026

RAILWAY NEWS: दुर्गापूजा पर चेन्नई, तांबरम और केरल से बंगाल के लिए चलेंगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें तारीख और टाइम-टेबल

October 14, 2026
Recent Post

RAILWAY NEWS: रेल कर्मचारी की मौत के बाद पत्नी को मिले ₹1.10 करोड़, SBI रेलवे सैलरी पैकेज के तहत बीमा राशि का भुगतान

October 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नगर निकायों की समीक्षात्मक बैठक, स्वच्छता, कचरा प्रबंधन एवं दुर्गापूजा को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

October 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group