Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»LIC ने मार्च तिमाही में रिकॉर्ड 19,013 करोड़ रुपये लाभ कमाया, देश में सर्वाधिक मुनाफे वाला शीर्ष PSU बना
    Breaking News

    LIC ने मार्च तिमाही में रिकॉर्ड 19,013 करोड़ रुपये लाभ कमाया, देश में सर्वाधिक मुनाफे वाला शीर्ष PSU बना

    News DeskBy News DeskJune 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) पिछले वित्त वर्ष (2024-25) की जनवरी-मार्च तिमाही में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) में सबसे अधिक लाभ कमाने वाली कंपनी बन गई है. एलआईसी का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 38 प्रतिशत वृद्धि के साथ रिकॉर्ड 19,013 करोड़ रुपये रहा है.वित्त वर्ष 2023-24 की इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 13,763 करोड़ रुपये रहा था.बीमा क्षेत्र की इस दिग्गज कंपनी के बाद देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का स्थान है, जिसने चौथी तिमाही में 18,643 करोड़ रुपये का लाभ कमाया.

    हालांकि, वार्षिक लाभ के मामले में एसबीआई, एलआईसी से आगे रहा। पिछले वित्त वर्ष में एसबीआई ने 70,901 करोड़ रुपये कमाए, जबकि एलआईसी ने 48,151 करोड़ रुपये कमाए. शेयर बाजार पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, अन्य सार्वजनिक उपक्रमों में कोल इंडिया ने मार्च तिमाही में 9,604 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया, जिसके बाद पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) ने 8,358 करोड़ रुपये और एनटीपीसी ने 7,897 करोड़ रुपये कमाए. तेल क्षेत्र में, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने चौथी तिमाही में 7,265 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया, जिसके बाद ओएनजीसी ने 6,448 करोड़ रुपये का लाभ कमाया.अन्य केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई) में आरईसी लिमिटेड ने 4,304 करोड़ रुपये, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (4,143 करोड़ रुपये) और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने (1,251 करोड़ रुपये) का शुद्ध लाभ दर्ज किया. एलआईसी के शानदार प्रदर्शन की घोषणा के अगले दिन 28 मई को बीएसई पर इसके शेयर आठ प्रतिशत उछलकर 942.55 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए। कारोबार के दौरान यह 8.83 प्रतिशत उछलकर 948 रुपये पर पहुंच गया था.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    कंपनी का बाजार मूल्यांकन 45,223.74 करोड़ रुपये बढ़कर 5,96,162.66 करोड़ रुपये हो गया.पिछले वित्त वर्ष के अंत तक एलआईसी की प्रबंधन अधीन परिसंपत्ति (एयूएम) बढ़कर 54,52,297 करोड़ रुपये हो गई, जबकि 31 मार्च, 2024 को 51,21,887 करोड़ रुपये थी. यह 6.45 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करती है.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    013 crore in the March quarter becoming the top most profitable PSU in the country LIC earned a record profit of Rs 19
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group