Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Liquor Scam: ACB ने शराब घोटाले में जमशेदपुर के DC कर्ण सत्यार्थी से की पूछताछ, प्लेसमेंट एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पूछे सवाल
    Breaking News

    Liquor Scam: ACB ने शराब घोटाले में जमशेदपुर के DC कर्ण सत्यार्थी से की पूछताछ, प्लेसमेंट एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पूछे सवाल

    News DeskBy News DeskNovember 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड में हुए शराब घोटाले के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई जारी है. सोमवार को एसीबी ने जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से पूछताछ की. गौरतलब है कि कर्ण सत्यार्थी पूर्व में राज्य के उत्पाद आयुक्त के पद पर भी पदस्थापित रह चुके हैं. एसीबी ने पूछताछ के दौरान कर्ण सत्यार्थी से कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन जानकारी ली. अधिकारियों का मुख्य ध्यान इस बात पर था कि उत्पाद आयुक्त के तौर पर उन्होंने प्लेसमेंट एजेंसियों के खिलाफ क्या कदम उठाए थे. उत्पाद आयुक्त रहते हुए उन्होंने फर्जीवाड़े में शामिल प्लेसमेंट एजेंसियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की? क्या उन्होंने एजेंसियों द्वारा दी गई बैंक गारंटी की जांच कराई थी? अगर जांच नहीं कराई गई, तो इसके पीछे की वजह क्या थी?

    क्या है पूरा मामला
    यह पूरा मामला राज्य में शराब की बिक्री से जुड़ा है, जिसमें दो एजेंसियों मेसर्स विजन हॉस्पिटलिटी और मार्शन इनोवेटिव ने गंभीर अनियमितताएं बरती थीं. इन दोनों एजेंसियों ने विभाग को पांच-पांच करोड़ रुपये से अधिक की फर्जी बैंक गारंटी दी थी. मैनपावर सप्लाई करने वाली इन एजेंसियों ने शराब की बिक्री के बाद उपभोक्ताओं से जुटाई गई राशि को भी विभाग में जमा नहीं कराया था.

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    अन्य अधिकारियों पर भी कार्रवाई
    यह पहला मौका नहीं है, जब इस घोटाले में किसी बड़े अधिकारी से पूछताछ की गई है. इस केस में उत्पाद विभाग के कई बड़े अधिकारी पहले ही जांच के दायरे में आ चुके हैं. उत्पाद विभाग के पूर्व सचिव विनय चौबे और अमित प्रकाश को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था, जो वर्तमान में जमानत पर हैं. उत्पाद विभाग के दो अन्य पूर्व सचिवों मनोज कुमार व मुकेश कुमार के साथ-साथ पूर्व उत्पाद आयुक्त फैज अक अहमद से भी एसीबी पहले ही पूछताछ कर चुकी है.

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    asking questions about action against placement agencies. Liquor Scam: ACB questioned Jamshedpur DC Karna Satyarthi in connection with the liquor scam Liquor Scam: ACB ने शराब घोटाले में जमशेदपुर के DC कर्ण सत्यार्थी से की पूछताछ प्लेसमेंट एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पूछे सवाल
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026

    Jamshedpur Rath Yatra 2026: सेंट्रल सिख नौजवान सभा और आगाज़ संस्था का विशाल सेवा शिविर, कुणाल सारंगी हुए शामिल

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group