


Ranchi. इडी ने पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव को पूछताछ के लिए बुलाया है. उनसे शराब घोटाला मामले में सवाल-जवाब किया जायेगा. रोहित उरांव को 29 जून को और रामेश्वर उरांव को 30 जून को रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में बुलाया गया है. इससे पूर्व 23 अगस्त 2023 को इडी ने तत्कालीन मंत्री रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव सहित अन्य लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की थी.
इस दौरान रामेश्व उरांव के घर से 30 लाख रुपये नकद बरामद हुए थे. उसी दौरान रोहित उरांव द्वारा शराब के व्यापार के लिए एक कंपनी से एकरारनामा करने का मामला सामने आया था. हालांकि एकरारनामा के बाद भी रोहित ने शराब के कारोबार में कदम नहीं रखा था.



