Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»लिव-इन रिलेशनशिप’ का दर्दनाक अंत, कसाई का काम करने वाला व्यक्ति ने अपने 24 वर्षीय ‘लिव-इन पार्टनर’ का गला घोंटकर किया हत्या और उसके शव को 40 से 50 टुकड़ों में काट जंगल में  जंगली जानवरों के खाने के लिए छोड़ा, पढ़े विस्तृत रिपोर्ट
Breaking News

लिव-इन रिलेशनशिप’ का दर्दनाक अंत, कसाई का काम करने वाला व्यक्ति ने अपने 24 वर्षीय ‘लिव-इन पार्टनर’ का गला घोंटकर किया हत्या और उसके शव को 40 से 50 टुकड़ों में काट जंगल में  जंगली जानवरों के खाने के लिए छोड़ा, पढ़े विस्तृत रिपोर्ट

News DeskBy News DeskNovember 28, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

 

 

 

Ranchi. झारखंड के खूंटी जिले में कसाई का काम करने वाले 25 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी ‘लिव-इन पार्टनर’ की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके शव को 40 से 50 टुकड़ों में काट दिया.पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.

New Sports Car: मस्क की टेस्ला ने पेश की हवा में उछलने, पलटी मारने वाली नई स्पोर्ट्स कार ‘रोडस्टर’, उत्पादन 2028 से पहले शुरू होने की उम्मीद

पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक की पहचान नरेश भेंगरा के रूप में की गयी है. पुलिस ने बताया कि यह मामला हत्या के लगभग एक पखवाड़े बाद तब प्रकाश में आया जब 24 नवंबर को जरियागढ़ पुलिस थाने के जोरदाग गांव के पास एक आवारा कुत्ते के पास मानव शरीर के अंग मिले.

नरेश पिछले कुछ वर्षों से खूंटी जिले की ही रहने वाली 24 वर्षीय महिला के साथ तमिलनाडु में ‘लिव-इन रिलेशनशिप’ में रह रहा था. कुछ समय पहले वह झारखंड वापस आया और अपनी ‘लिव इन पार्टनर’ को बिना कुछ बताए दूसरी महिला से शादी कर ली तथा पत्नी के बिना ही तमिलनाडु वापस चला गया.

खूंटी के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने से कहा, ‘‘यह क्रूर घटना आठ नवंबर को हुई जब वे खूंटी पहुंचे क्योंकि आरोपी नरेश ने दूसरी महिला से शादी कर ली थी और वह उसे अपने घर नहीं ले जाना चाहता था. वह उसे जरियागढ़ पुलिस थाने के जोरदाग गांव में अपने घर के पास एक जंगल में ले गया और शव को टुकड़ों में काट दिया. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Jharkhand SIR: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत दावा एवं आपत्ति की प्रक्रिया जारी, 31 अक्तूबर तक अंतिम मौका

 

कसाई की दुकान में काम करता था आरोपी

इस मामले की जांच करने वाले पुलिस निरीक्षक अशोक सिंह ने बताया कि वह व्यक्ति तमिलनाडु में एक कसाई की दुकान में काम करता था और चिकन काटने में माहिर था. पुलिस निरीक्षक अशोक सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘नरेश ने महिला के शरीर के अंगों को 40 से 50 टुकड़ों में काटने की बात स्वीकार की और फिर उन्हें जंगल में जंगली जानवरों के खाने के लिए छोड़ दिया. इलाके में एक कुत्ते के पास 24 नंवबर को शव के हाथ का हिस्सा मिला, जिसके बाद पुलिस ने कई अंग बरामद किए.
श्री सिंह ने बताया कि महिला को नरेश की शादी के बारे में पता नहीं था, इसलिए उसने उस पर खूंटी लौटने का दबाव बनाया। रांची पहुंचने के बाद नरेश और महिला 24 नवंबर को ट्रेन में सवार होकर नरेश के गांव के लिए रवाना हो गए. पुलिस निरीक्षक ने कहा, ‘‘योजना के तहत नरेश महिला को अपने घर के पास ऑटोरिक्शा में खूंटी ले गया और उसे इंतजार करने के लिये कहा. वह धारदार हथियार लेकर लौटा और उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसके दुपट्टे से उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद उसने शव के 40 से 50 टुकड़े किए और पत्नी के साथ रहने के लिए घर चला गया.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि हालांकि, महिला ने अपनी मां को बताया था कि वह ट्रेन में सवार हो गई है और अपने साथी के साथ रहेगी. उन्होंने बताया कि महिला के शव के अंगों की बरामदगी के बाद जंगल में एक बैग भी मिला जिसमें मृत महिला का आधार कार्ड समेत अन्य सामान मिला. महिला की मां को मौके पर बुलाया गया और उसने अपनी बेटी के सामान की पहचान की.पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘मां को अपराध के पीछे नरेश पर संदेह था, जिसने पकड़े जाने के बाद महिला के टुकड़े-टुकड़े करने की बात स्वीकार की.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

New Sports Car: मस्क की टेस्ला ने पेश की हवा में उछलने, पलटी मारने वाली नई स्पोर्ट्स कार ‘रोडस्टर’, उत्पादन 2028 से पहले शुरू होने की उम्मीद

October 17, 2026

Jharkhand SIR: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत दावा एवं आपत्ति की प्रक्रिया जारी, 31 अक्तूबर तक अंतिम मौका

October 17, 2026

Jharkhand: सहायक जेलर के 84 पदों के लिए 56,304 दावेदार, 28 अक्टूबर से फिजिकल टेस्ट, 13 नवंबर तक पूरी होगी प्रक्रिया

October 17, 2026
Recent Post

New Sports Car: मस्क की टेस्ला ने पेश की हवा में उछलने, पलटी मारने वाली नई स्पोर्ट्स कार ‘रोडस्टर’, उत्पादन 2028 से पहले शुरू होने की उम्मीद

October 17, 2026

Jharkhand SIR: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत दावा एवं आपत्ति की प्रक्रिया जारी, 31 अक्तूबर तक अंतिम मौका

October 17, 2026

Jharkhand: सहायक जेलर के 84 पदों के लिए 56,304 दावेदार, 28 अक्टूबर से फिजिकल टेस्ट, 13 नवंबर तक पूरी होगी प्रक्रिया

October 17, 2026

Jamshedpur: श्री श्री जी टाउन सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी, बिस्टुपुर के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन हुआ संपन्न

October 17, 2026

Jharkhand: ईडी ने कोयला चोरी मामले में की बड़ी कार्रवाई, अनूप माझी की होटल, रिसॉर्ट समेत 136 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group