Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Maan ki Bat: मन दुखी है, हर भारतीय गुस्से से उबल रहा, पीड़ितों को न्याय मिलेगा, PM मोदी ने ‘मन की बात’ में पहलगाम हमले पर कहा
    Breaking News

    Maan ki Bat: मन दुखी है, हर भारतीय गुस्से से उबल रहा, पीड़ितों को न्याय मिलेगा, PM मोदी ने ‘मन की बात’ में पहलगाम हमले पर कहा

    News DeskBy News DeskApril 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहलगाम आतंकवादी हमले के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों और इसकी साजिश में शामिल लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने का पुन: आश्वासन देते हुए रविवार को कहा कि पीड़ितों को न्याय मिलेगा.मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारतीयों की एकजुटता देश की सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने कहा कि इस आतंकवादी हमले के कारण उनका मन बहुत दुखी है और हर भारतीय गुस्से से उबल रहा है.

    इस हमले में 26 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे. मोदी ने कहा कि यह घटना ऐसे समय में आतंकवादियों और उनके आकाओं की हताशा एवं कायरता को दर्शाती है जब कश्मीर में शांति लौट रही है, पर्यटन में रिकॉर्ड उछाल आ रहा है, लोकतंत्र मजबूत हो रहा है और युवाओं के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.उन्होंने कहा कि देश और कश्मीर के दुश्मनों को यह पसंद नहीं है तथा वे चाहते हैं कि घाटी फिर से तबाह हो जाए.

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    प्रधानमंत्री ने कहा,‘आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में देश की एकता, 140 करोड़ भारतीयों की एकजुटता हमारी सबसे बड़ी ताकत है. मोदी ने कहा कि दुनिया देख रही है कि भारत इस हमले के खिलाफ एक सुर में बोल रहा है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह एकता आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का सबसे बड़ा आधार है. प्रधानमंत्री ने कहा कि चाहे कोई किसी भी राज्य में रहता हो और कोई भी भाषा बोलता हो, पीड़ितों के परिवारों के प्रति सभी को गहरी संवेदना है.

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में पहलगाम के ऊपरी इलाके में स्थित लोकप्रिय पर्यटन स्थल बैसरन में मंगलवार को आतंकवादियों के हमले में 26 लोग मारे गए. प्रधानमंत्री ने अपने इस कार्यक्रम में वैज्ञानिक और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के पूर्व प्रमुख के. कस्तूरीरंगन को भी श्रद्धांजलि दी। कस्तूरीरंगन का शुक्रवार को निधन हो गया था. मोदी ने कहा कि देश के प्रति कस्तूरीरंगन की नि:स्वार्थ सेवा और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    every Indian is boiling with anger Maan ki Bat: The mind is sad PM Modi said on Pahalgam attack in 'Mann Ki Baat' the victims will get justice
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group