Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, उसकी हत्या करने के मामले में मधुबनी की अदालत ने दो लोगों को मौत की सजा सुनायी
    Breaking News

    8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, उसकी हत्या करने के मामले में मधुबनी की अदालत ने दो लोगों को मौत की सजा सुनायी

    News DeskBy News DeskJune 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Madhubani.बिहार के मधुबनी जिले की एक अदालत ने आठ वर्षीय दलित लड़की के साथ दुष्कर्म व उसकी हत्या के मामले में शनिवार को दो व्यक्तियों को दोषी करार देते हुए मौत की सजा सुनाई. एससी/एसटी मामलों के विशेष न्यायाधीश और अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सैयद मोहम्मद फजलुल बारी ने दोनों दोषियों – सुशील कुमार राय और ओम प्रकाश झा, प्रत्येक पर 1.2 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया. यह मामला 22 जून 2023 को जयनगर थाना क्षेत्र की घटना से संबंधित है.

    अदालत द्वारा फैसला सुनाये जाने के बाद, पत्रकारों से बात करते हुए विशेष लोक अभियोजक सपन कुमार सिंह ने कहा, ‘‘यह ‘दुर्लभतम’ मामला है और अभियोजन पक्ष ने अदालत से मृत्यु दंड देने का आग्रह किया था. बचाव पक्ष के वकील ने आरोपियों के पक्ष में दलील दी, लेकिन अदालत ने दोनों आरोपियों को मृत्यु दंड देने की अभियोजन की मांग को बरकरार रखा. घटना के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, ‘बच्ची (मृतका) के परिवार के सदस्य घर पर नहीं थे.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स को मिले 2,000 छोटे वाणिज्यिक वाहन और पिक-अप, 900 ट्रक और 500 बस के ऑर्डर

    आरोपी उसे बहला-फुसलाकर जयनगर बाजार ले गए. फिर वे उसे कोसी कॉलोनी के एक कमरे में ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ बलात्कार किया. जब बच्ची ने शोर मचाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी. अगले ही दिन, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और बच्ची का शव बरामद कर लिया. आरोपियों के परिवार के सदस्यों ने मीडिया से बातचीत करने से इनकार कर दिया.

    Jamshedpur: बागबेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तड़ीपार घोषित कुख्यात अपराधी दीपक तिवारी उर्फ काना गिरफ्तार

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Madhubani court awards death penalty to two people for raping and murdering an 8-year-old girl
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स को मिले 2,000 छोटे वाणिज्यिक वाहन और पिक-अप, 900 ट्रक और 500 बस के ऑर्डर

    June 22, 2026

    Jamshedpur: बागबेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तड़ीपार घोषित कुख्यात अपराधी दीपक तिवारी उर्फ काना गिरफ्तार

    June 22, 2026

    Jamshedpur Weather: जमशेदपुर में पिछले 24 घंटे में 18 मिमी बारिश, आज भारी बारिश का आरेंज अलर्ट

    June 22, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स को मिले 2,000 छोटे वाणिज्यिक वाहन और पिक-अप, 900 ट्रक और 500 बस के ऑर्डर

    June 22, 2026

    Jamshedpur: बागबेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तड़ीपार घोषित कुख्यात अपराधी दीपक तिवारी उर्फ काना गिरफ्तार

    June 22, 2026

    Jamshedpur Weather: जमशेदपुर में पिछले 24 घंटे में 18 मिमी बारिश, आज भारी बारिश का आरेंज अलर्ट

    June 22, 2026

    Jharkhand Naxal: तिलमी जंगल में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: PLFI कमांडर श्रवण दास घायल, कई उग्रवादी गिरफ्तार

    June 22, 2026

    Jamshedpur news:तुरामडीह विस्थापितों की हक और अधिकार की लड़ाई को भाजपा जमशेदपुर महानगर का मिला समर्थन, सोमवार के धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा

    June 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group