Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Maharashtra Chunav: भाजपा गठबंधन सत्ता बरकरार रखने में कामयाब होता प्रतीत हो रहा, शुरुआती रुझानों में 204 सीटों पर आगे, कांग्रेस का एमवीए गठबंधन 47 पर सिमटा
    Breaking News

    Maharashtra Chunav: भाजपा गठबंधन सत्ता बरकरार रखने में कामयाब होता प्रतीत हो रहा, शुरुआती रुझानों में 204 सीटों पर आगे, कांग्रेस का एमवीए गठबंधन 47 पर सिमटा

    News DeskBy News DeskNovember 23, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Mumbai. महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भाजपा नीत गठबंधन महायुति सत्ता बरकरार रखने में कामयाब होती प्रतीत हो रही है और निर्वाचन आयोग के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार वह 288 विधानसभा सीट में से 204 पर आगे है. शुरुआती रुझानों के अनुसार, विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) के उम्मीदवार महज 47 सीट पर आगे हैं.
    वहीं, सत्तारूढ़ गठबंधन की भारी जीत का संकेत देते हुए टीवी चैनलों ने कहा कि 20 नवंबर को हुए चुनाव की मतगणना में महायुति 212 सीट पर और एमवीए 68 निर्वाचन क्षेत्रों में आगे है. निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सत्तारूढ़ महायुति में भाजपा उम्मीदवार 111 सीट पर, शिवसेना 58 और राकांपा 35 सीट पर आगे है.
    एमवीए में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के उम्मीदवार नौ सीट पर, कांग्रेस 20 और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) 18 सीट पर आगे है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस तथा अजित पवार मतगणना के पहले दौर में अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में आगे रहे. निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, पहले दौर की मतगणना के अंत में शिंदे कोपरी-पचपाखड़ी विधानसभा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 4,053 मतों से आगे हैं.
    फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से 2,246 वोट से और पवार बारामती सीट पर 3,759 वोट से आगे हैं. महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले पहले दौर की मतगणना के अंत में साकोली निर्वाचन क्षेत्र से 344 मतों से आगे हैं.
    निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि शिवसेना (उबाठा) के नेता और मौजूदा विधायक आदित्य ठाकरे मुंबई की वर्ली विधानसभा सीट पर 495 मतों से आगे हैं. कांग्रेस विधायक दल के नेता और पूर्व मंत्री बालासाहेब थोराट संगमनेर विधानसभा सीट पर 1,831 मतों से पीछे हैं. वरिष्ठ कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण भी पहले दौर की मतगणना के अंत में कराड दक्षिण विधानसभा सीट पर 1,590 मतों से पीछे हैं.
    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की मतगणना शनिवार सुबह आठ बजे शुरू हुई. सभी की निगाहें सत्तारूढ़ भाजपा नीत महायुति गठबंधन और विपक्षी महा विकास आघाडी के बीच मुकाबले के नतीजे पर टिकी हैं.

    Jharkhand: बीआईटी-मेसरा और आईआईटी-खड़गपुर ने संयुक्त अनुसंधान के लिए MOU पर हस्ताक्षर किए
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Congress's MVA alliance is limited to 47. in initial trends it is ahead on 204 seats Maharashtra Chunav: BJP alliance seems to be successful in retaining power
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: बीआईटी-मेसरा और आईआईटी-खड़गपुर ने संयुक्त अनुसंधान के लिए MOU पर हस्ताक्षर किए

    June 23, 2026

    CBSE: पुनर्मूल्यांकन के बाद छात्रा ने सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक हासिल किए

    June 23, 2026

    Jamshedpur: बागबेड़ा पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे दो अपराधी घेराबंदी कर दबोचे गए, हथियार बरामद

    June 23, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: बीआईटी-मेसरा और आईआईटी-खड़गपुर ने संयुक्त अनुसंधान के लिए MOU पर हस्ताक्षर किए

    June 23, 2026

    CBSE: पुनर्मूल्यांकन के बाद छात्रा ने सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक हासिल किए

    June 23, 2026

    Jamshedpur: बागबेड़ा पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे दो अपराधी घेराबंदी कर दबोचे गए, हथियार बरामद

    June 23, 2026

    Jamshedpur: साकची थाना क्षेत्र में फायरिंग मामले का मुख्य आरोपी हाथीघोड़ा मंदिर के समीप से गिरफ्तार, हथियार बरामद

    June 23, 2026

    RANCHI NEWS: झारखंड के खेल प्रेमियों के लिए महा-खबर! पहली बार रांची में होगा ‘डूरंड कप’, 26 जुलाई से मचेगा फुटबॉल का घमासान

    June 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group