Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Maharashtra CM? पीएम मोदी के फोन के बाद शिंदे के तेवर नरम पड़े, बोले- BJP का सीएम मंजूर, रामदास आठवले बोले, फडणवीस बनेंगे मुख्यमंत्री
    Breaking News

    Maharashtra CM? पीएम मोदी के फोन के बाद शिंदे के तेवर नरम पड़े, बोले- BJP का सीएम मंजूर, रामदास आठवले बोले, फडणवीस बनेंगे मुख्यमंत्री

    News DeskBy News DeskNovember 27, 2024Updated:November 27, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Mumbai.महाराष्ट्र में अगले मुख्यमंत्री का रास्त साफ हो चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक फोन ने एकनाथ शिंदे के तेवर को डाउन कर दिया है. शिंदे ने ठाणे में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए साफ कर दिया कि सरकार बनाने में उनकी तरफ से कोई अड़चन नहीं है. उन्होंने कहा, बीजेपी का हर फैसला उन्हें मंजूर होगा. शिंदे ने कहा, महायुति मजबूत है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो भी निर्णय लेंगे, वो हमें मंजूर होगा’. महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री ने बताया, मंगलवार को उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात हुई थी. जिसमें उन्होंने मेरा समर्थन किया और कहा, मैं हमेशा आपके साथ चट्टान की तरह खड़ा हूं. प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में शिंदे ने सबसे पहले भारी समर्थन के लिए जनता को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा, इससे पहले ऐसी जीत कभी नहीं हुई थी. एकनाथ शिंदे ने कहा कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व जिसे भी राज्य का अगला मुख्यमंत्री घोषित करेगा, वह उसका पूरी तरह समर्थन करेंगे. शिंदे ने यहां अपने आवास पर संवाददाता सम्मेलन कर कहा कि मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को फोन किया था और उनसे मुख्यमंत्री पद पर फैसला करने को कहा था. मैंने उन्हें आश्वासन दिया है कि वे जो भी निर्णय लेंगे, मैं उसका पालन करूंगा.

    हमारी शिवसेना महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री को नामित करने के भाजपा के फैसले का पूरा समर्थन करेगी. हमारी तरफ से कोई अडंगा नहीं है. शिंदे ने उन खबरों को भी खारिज कर दिया कि उनके नेतृत्व में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन को शानदार जीत हासिल करने के बावजूद दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बनाये जाने से वह निराश हैं. उन्होंने कहा कि कोई नाराज नहीं है. हमने महायुति के रूप में काम किया है.

    CID ने परीक्षा में ‘अनियमितताओं’ को लेकर JPSC के पूर्व अध्यक्ष से 8 घंटे पूछताछ की, जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा स्थगित

    रामदास आठवले के अनुसार फडणवीस बनेंगे मुख्यमंत्री
    केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने दावा कर दिया है कि बीजेपी नेतृत्व ने देवेंद्र फडणवीस को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया है, हालांकि पार्टी द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की गई है. उन्होंने कहा, एकनाथ शिंदे को केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है.

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के कुमारडुंगी के गंडकिदा गांव में कुल्हाड़ी से वार कर पति-पत्नी की हत्या

    महायुति ने 230 सीटें जीतकर रचा इतिहास
    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन किया और 288 में से 230 सीट पर जीत दर्ज की. महायुति के घटक दल बीजेपी ने 132, शिंदे नीत शिवसेना ने 57 और अजित पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने 41 सीट हासिल की.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Amit shah maharashtra Fadnavis will become the Chief Minister. Maharashtra CM letest news Maharashtra Cm recent news Maharashtra CM? Shinde's attitude softened after PM Modi's call Maharashtra sarkar news pm modi Ramdas Athawale said said - BJP's CM is accepted
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    CID ने परीक्षा में ‘अनियमितताओं’ को लेकर JPSC के पूर्व अध्यक्ष से 8 घंटे पूछताछ की, जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा स्थगित

    August 1, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के कुमारडुंगी के गंडकिदा गांव में कुल्हाड़ी से वार कर पति-पत्नी की हत्या

    August 1, 2026

    Adityapur: आदित्यपुर की ग्लोरिया इंजीनियरिंग कंपनी के ओवन ब्लास्ट में मृतक मजदूर के परिजनों को मिले ₹10.60 लाख, समझौते के बाद थमा विवाद

    August 1, 2026
    Recent Post

    CID ने परीक्षा में ‘अनियमितताओं’ को लेकर JPSC के पूर्व अध्यक्ष से 8 घंटे पूछताछ की, जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा स्थगित

    August 1, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के कुमारडुंगी के गंडकिदा गांव में कुल्हाड़ी से वार कर पति-पत्नी की हत्या

    August 1, 2026

    Adityapur: आदित्यपुर की ग्लोरिया इंजीनियरिंग कंपनी के ओवन ब्लास्ट में मृतक मजदूर के परिजनों को मिले ₹10.60 लाख, समझौते के बाद थमा विवाद

    August 1, 2026

    Jamshedpur: सोनारी में महिला से चेन छीनकर भाग रहे बदमाशों की बाइक कार से टकराई, हादसे के बाद दोनों बदमाश बाइक छोड़ पैदल हुए फरार

    August 1, 2026

    Cabinet Dicision: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पीएम-किसान योजना पांच साल बढ़ाने को मंजूरी दी, 3.15 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च

    August 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group