Site icon Lahar Chakra

Mahua Moitra Wedding: TMC की महुआ मोईत्रा ने BJD नेता पिनाकी मिश्रा से जर्मनी में गुपचुप रचायी शादी

New Delhi. तृणमूल कांग्रेस की फायरब्रांड नेता महुआ मोईत्रा ने विवाह कर लिया है. उन्होंने ओडिशा के पूर्व सांसद से गुपचुप शादी रचायी है. दोनों का विवाह कथित तौर पर जर्मनी में 3 मई 2025 को संपन्न हुआ. महुआ और पिनाकी दोनों ने इस विवाह समारोह को बेहद गुप्त रखा. बीजू जनता दल के पूर्व सांसद पिनाकी मिश्रा और तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोईत्रा ने विदेश में शादी की. विवाह समारोह बेहद निजी कार्यक्रम था.

पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर महुआ मोईत्रा लगातार 2 बार लोकसभा के लिए चुनी गयीं हैं. टीएमसी और बीजेडी के इन दोनों राजनीतिक नेताओं के लिए यह जीवन की नयी शुरुआत है. राजनीतिक विचारधारा के टकराव के बावजूद पिनाकी मिश्रा और महुआ मोईत्रा के बीच नजदीकियों की चर्चा पहले भी मीडिया में आयी थी. उनकी एक तस्वीर मीडिया में आयी है, जिसमें पिनाकी और महुआ दोनों मुस्कुराते नजर आ रहे हैं. महुआ ने पिनाकी का हाथ थाम रखा है.

Exit mobile version