Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»मंईयां के सब्र का बांध टूटा, दुमका में योजना की राशि से वंचित महिलाओं का प्रखंड पर जुटान
    Breaking News

    मंईयां के सब्र का बांध टूटा, दुमका में योजना की राशि से वंचित महिलाओं का प्रखंड पर जुटान

    News DeskBy News DeskMarch 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    A crowd of women deprived of the amount of Maiya S

    मंईयां सम्मान योजना की राशि से वंचित महिलाओं का प्रखंड कार्यालय में लगा हुजूम

    दुमका.आखिरकार टूटने लगा उपराजधानी दुमका की मंईयां के सब्र का बांध. इसका अंदाजा प्रखंड कार्यालय में उमड़ी महिलाओं की भीड़ से लगाया जा सकता है. मंईयां सम्मान योजना के दम पर हालिया संपन्न विधानसभा चुनाव में झारखंड में इंडिया गठबंधन को जबरदस्त सफलता मिली. लगातार दूसरी बार राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनी. सरकार बनाने में मंईयां सम्मान योजना को मास्टर स्ट्रोक माना गया. लेकिन अब उसी मंईयां सम्मान योजना को लेकर सदन से सड़क तक हंगामा मचा है.

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    सदन में विपक्ष सरकार को घेर रही है, तो विभिन्न जगहों पर मंईयां सड़कों पर उतर कर सरकार से सवाल पूछ रही है. दरअसल चुनाव के पूर्व सरकार ने मंईयां सम्मान योजना की राशि को 1000 से बढ़ा कर 2500 कर दिया. सरकार गठन के बाद लाभुकों के खाता में एक किस्त 2500 आया भी. उसके बाद होली के पूर्व कुछ लाभुक के खाते में तीन महीने की राशि यानी 7500 रूपये एकसाथ आया. लेकिन यह राशि सभी लाभुकों के खाता में नहीं पहुंचा. इसके खाता में तीन माह की राशि एक साथ पहुंची, उसने जम कर होली मनाई. लेकिन कई लाभुक ऐसे भी रहे. जिनकी होली फीकी पड़ गई. शुरुआत में सरकार के स्तर से जो आंकड़ा पेश किया गया. उसके अनुसार लगभग 56 लाख लाभुक बताया गया. इस दौरान कई जगहों से गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर लाभुक के पात्रता की जांच की बात भी सामने आई.

    फिलहाल लगभग 36 लाख लाभुक के खाता में राशि भेजने की बात कही जा रही है. इस स्थिति में असंतोष पनपना लाजमी है. सूत्रों की माने तो दुमका जिला में लगभग 60 हजार लाभुकों की राशि को रोका गया है. वैसे लाभुक जिन्हें राशि नहीं मिली अब वो सरकारी दफ्तर का चक्कर लगाना शुरू कर दी है. इसको लेकर दुमका प्रखंड कार्यालय परिसर में सैकड़ों महिलाएं एकत्रित हुई. महिलाओं का कहना है कि दिसंबर के माह में खाता में 1000 आया था. उसके बाद राशि नहीं आया है. राशि नहीं मिलने का वजह जानने प्रखंड कार्यालय पहुंची है. घर का काम छोड़ कर वजह जानने के लिए घंटों कतार में खड़े रहना पड़ रहा है.

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    महिलाओं का कहना है कि अगर सम्मान राशि मिले तो सभी को मिले. ऐसा नहीं हो कि किसी को सम्मान तो किसी को अपमानित नहीं किया जाये. महिलाएं काफी संयमित होकर वजह जानने के लिए कतारबद्ध खड़ी है. लेकिन जब इन्हें पता चलेगा कि इनका नाम लाभुकों की सूची से हटा दिया गया है, तो सड़क पर उतर कर हंगामा करते देर नहीं लगेगी. इस संबंध में सीओ अमर कुमार ने बताया कि कुछ लोगों का पेडिंग है, जल्द मिल जायेगा और कुछ पर जांच चल रहा है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Mainiya's patience broke women deprived of scheme money gathered in Dumka
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group