


Ranchi . झारखंड की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मंईयां सम्मान योजना के तहत अब लाभार्थी महिलाओं को सिर्फ हर महीने आर्थिक मदद ही नहीं, बल्कि बैंक से 20 हजार रुपये तक का ऋण भी मिल सकेगा। यह फैसला राज्य स्तरीय बैंकर समिति की बैठक में लिया गया, जिसमें सभी बैंकों ने सहमति जताई। वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने बताया कि योजना को आगामी बजट में शामिल किया जाएगा, ताकि इसे पूरी व्यवस्थित तरीके से लागू किया जा सके।
गौरतलब है कि 2024 विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने का वादा किया गया था। सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वादा निभाते हुए महिलाओं के खातों में हर महीने 2500 रुपये भेजने की शुरुआत की। अब ऋण सुविधा मिलने से महिलाएं अपना छोटा व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगी।



