Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»दलमा वन क्षेत्र के ग्रामीण को जेल भेजा, तो हरबे-हथियार लेकर मानगो पहुंच गये कई गांव के लोग, घेर लिया वन विभाग का कार्यालय
    Breaking News

    दलमा वन क्षेत्र के ग्रामीण को जेल भेजा, तो हरबे-हथियार लेकर मानगो पहुंच गये कई गांव के लोग, घेर लिया वन विभाग का कार्यालय

    News DeskBy News DeskJuly 3, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • जंगली सुअर का शिकार करने के मामले में ग्रामीण को जेल भेजने का किया विरोध, वनकर्मियों और अधिकारियों की संपत्ति की जांच सीबीआई से कराने की मांग की

    जमशेदपुर . जंगली सुअर के शिकार करने के मामले में नीमडीह प्रखंड के बांधडीह गांव के डाढू सिंह को वन विभाग ने जेल भेजा, तो ग्रामीण भड़क गए. दलमा वन क्षेत्र के सैकड़ों लोग मंगलवार को हरबे-हथियार के साथ मानगो पहुंचे और वन विभाग के कार्यालय घेर लिया. लोग पारंपरिक हथियारों से लैस थे. झंडा और बैनर लेकर भी पहुंचे थे. लोगों ने वन विभाग के कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की. इस दौरान वहां मौजूद वन पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा. उनका कहना था कि दलमा के आसपास रहने वाले लोग जंगल पर निर्भर हैं, लेकिन अब वन विभाग उनके खिलाफ ही कदम उठा रही है. दलमा के आसपास के गांव नीमडीह और चांडिल, बोड़ाम, पटमदा और एमजीएम थाना क्षेत्र के ग्रामीणों ने वन विभाग के कार्यालय के समक्ष दलमा वन क्षेत्र प्रभावित संघर्ष समिति के बैनर तले यह प्रदर्शन किया गया.

    मानगो गोलचक्कर से लेकर पुल तक लगा रहा घंटों जाम, ठप रहा आवागमन

    इस आंदोलन के कारण पूरा मानगो इलाका जाम में फंस गया. गाड़ियां रेंगती रही. करीब दो घंटे बाद आवागमन सामान्य हो सका.

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    ग्रामीणों ने की ये मांग

    1. वन विभाग के अफसरों की संपत्ति की जांच सीबीआइ से कराने की मांग की है.
    2. जंगली जानवरों द्वारा किसानों की फसल बर्बाद करने पर एक लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा, जान जाने की स्थिति में मृतक के परिजनों को दस लाख रुपये और एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी
    3. वन क्षेत्र में ग्रामीणों के जानवरों को चरने का अधिकार देने, वन क्षेत्र के अंदर के सरना स्थल, मंदिर, श्मशान, कब्रिस्तान आदि सार्वजनिक स्थल पर वन विभाग द्वारा छेड़छाड़ बंद करने, माकुलाकोचा हिरण पार्क चेक नाका में दोपहिया और चारपहिया वाहन पर टैक्स वसूली बंद करने की मांग की.
    4. जंगल में सड़क मरम्मत कार्य बंद किया जाये, क्योंकि यहां पेड़ों को नुकसान होता है.
    आश्वासन मिला, तो लौटे ग्रामीण
    वन विभाग के अधिकारियों ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद सभी लोग वापस लौट गये.

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Mango Forest Department's office surrounded for sending Dalma villager to jail
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    June 2, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    June 2, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी में महिला की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    June 2, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    June 2, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी में महिला की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    Jamshedpur: आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-3 में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, जमकर हुई मारपीट

    June 2, 2026

    Jamshedpur. जुगसलाई के मिल्लत नगर में जनरल स्टोर के बाहर दो युवकों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत

    June 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group