Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»आज से UPI के नये नियम के साथ लागू होंगे कई बदलाव, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर…
    Breaking News

    आज से UPI के नये नियम के साथ लागू होंगे कई बदलाव, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर…

    News DeskBy News DeskAugust 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi : अगस्त 2025 में कई नियमों और कीमतों में बदलाव होने जा रहे हैं, जो आम जनता के दैनिक खर्च, डिजिटल लेनदेन, और वित्तीय योजनाओं को प्रभावित करेंगे. इन बदलावों का असर आपकी रसोई से लेकर यात्रा और बैंकिंग तक पर पड़ सकता है. आइए जानते हैं विस्तार से:

    UPI यूजर्स के लिए नए नियम

    भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने UPI आधारित ऐप्स जैसे पेटीएम (Paytm), फोनपे (PhonePe) और गूगल पे (Google Pay) के लिए नए नियम लागू किए हैं. 1 अगस्त से यूजर्स एक दिन में अधिकतम 50 बार ही बैंक बैलेंस चेक कर सकेंगे, जबकि ट्रांजैक्शन डिटेल्स 25 बार ही देखी जा सकेंगी.

    ऑटो-पे के लिए भी समय स्लॉट तय किए गए हैं :

    सुबह : 10 बजे से पहले,
    दोपहर : 1 से शाम 5 बजे तक,
    रात : 9:30 बजे के बाद.

    इन नियमों का उद्देश्य UPI सिस्टम पर लोड कम करना और उपयोगकर्ता अनुभव को बेहतर बनाना है.

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    रसोई गैस की कीमतों में बदलाव की संभावना

    तेल विपणन कंपनियां (OMCs) हर महीने LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं. पिछले महीने कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में ₹60 की कटौती की गई थी. इस बार 1 अगस्त को होने वाली समीक्षा में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में राहत की उम्मीद है, लेकिन बढ़ोतरी भी संभव है. इससे घरेलू उपभोक्ताओं का बजट प्रभावित हो सकता है.

    CNG और PNG की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका

    9 अप्रैल के बाद से CNG और PNG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन 1 अगस्त से इनके दाम बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. अगर ऐसा हुआ तो ऑटो, कैब और घरेलू रसोई के खर्च पर असर पड़ेगा. इससे ट्रांसपोर्टेशन और किचन बजट पर अतिरिक्त बोझ बढ़ सकता है.

    हवाई यात्रा हो सकती है महंगी

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    1 अगस्त से एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में बदलाव संभव है. अगर कीमतें बढ़ीं तो एयरलाइंस इसका बोझ यात्रियों पर डाल सकती हैं, जिससे हवाई टिकट महंगे हो सकते हैं. विशेषज्ञों की सलाह है कि यात्री पहले से टिकट बुक करें ताकि बढ़े हुए किराए से बचा जा सके.

    SBI बंद करेगा फ्री एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस

    स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) 11 अगस्त 2025 से अपने कई को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड्स पर दी जाने वाली फ्री हवाई दुर्घटना बीमा सुविधा को बंद करेगा. यह सुविधा यूको बैंक, सेंट्रल बैंक, करूर वैश्य बैंक और इलाहाबाद बैंक के साथ एलीट और प्राइम कार्ड्स पर उपलब्ध थी, जिसमें ₹50 लाख से ₹1 करोड़ तक का कवर मिलता था. अब कार्डधारकों को बीमा कवर के लिए अन्य विकल्प तलाशने होंगे.

    RBI की ब्याज दरों पर अहम बैठक

    रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मौद्रिक नीति समिति 4 से 6 अगस्त तक बैठक करेगी. इस दौरान ब्याज दरों में बदलाव को लेकर फैसला लिया जाएगा, जिसका सीधा असर होम लोन, कार लोन और अन्य कर्जों की EMI पर पड़ सकता है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    it will have a direct impact on the pockets of the common people... Many changes will be implemented with the new rules of UPI from today
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026

    Jamshedpur Rath Yatra 2026: सेंट्रल सिख नौजवान सभा और आगाज़ संस्था का विशाल सेवा शिविर, कुणाल सारंगी हुए शामिल

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group