Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»बॉक्साइट खनन को लेकर विरोध प्रदर्शनों के बीच ‘मेधा पाटकर’ को ओडिशा के रायगड़ा में प्रवेश करने से रोका
    Breaking News

    बॉक्साइट खनन को लेकर विरोध प्रदर्शनों के बीच ‘मेधा पाटकर’ को ओडिशा के रायगड़ा में प्रवेश करने से रोका

    News DeskBy News DeskJune 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Bhuneshwar.ओडिशा के रायगड़ा में बॉक्साइट खनन को लेकर विरोध प्रदर्शनों के बीच सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर को जिले में प्रवेश करने की बृहस्पतिवार सुबह अनुमति नहीं दी गई. पाटकर सुबह-सुबह जैसे ही रायगड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचीं, उन्हें चार जून से दो महीने की अवधि के लिए जिले में उनके प्रवेश पर प्रतिबंध लगाए जाने संबंधी आदेश दिया गया. यह प्रतिबंध ‘नर्मदा बचाओ’ आंदोलन की नेता सहित लगभग दो दर्जन कार्यकर्ताओं पर लगाया गया है.

    जिलाधिकारी पारुल पटवारी द्वारा हस्ताक्षरित आदेश में कहा गया है,इस बात की आशंका है कि रायगड़ा जिले में उनके आवागमन और उनकी उपस्थिति से कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है, सार्वजनिक शांति भंग हो सकती है और जिले में प्रशासनिक मामलों एवं विकास प्रक्रिया के सुचारू संचालन में बाधा उत्पन्न हो सकती है. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पाटकर और कुछ अन्य कार्यकर्ताओं को ‘मां माटी माली सुरक्षा मंच’ द्वारा आयोजित एक समारोह में भाग लेना था. ‘मां माटी माली सुरक्षा मंच’ रायगड़ा और कोरापुट जिलों में बॉक्साइट खनन के खिलाफ प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहा है.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    पाटकर ने पत्रकारों से कहा, मैं कोई आतंकवादी नहीं हूं जिसकी उपस्थिति से लोगों के लिए समस्या उत्पन्न होगी. मैं देश की नागरिक हूं. हम विकास के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि हम टिकाऊ तरीके से राष्ट्र की प्रगति की मांग करते हैं.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    कार्यकर्ता के सहयोगी नरेंद्र मोहंती ने कहा कि पाटकर राज्य की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं. रायगड़ा में प्रवेश से वंचित किए जाने के बाद पाटकर गंजाम जिले के बेरहामपुर जाएंगी. उन्होंने बताया कि शनिवार को उन्हें भुवनेश्वर में एक कार्यक्रम में भी भाग लेना है. अधिकारियों ने बताया कि रायगड़ा में आंदोलन के केंद्र काशीपुर में करीब 240 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Medha Patkar stopped from entering Odisha's Rayagada amid protests against bauxite mining
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group