Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Meera Munda Campaign: बागबेड़ा की सात पंचायतों में मीरा मुंडा ने की पदयात्रा, लोगों से मांगा जीत का आशीर्वाद, बोलीं, लोगों का मिल रहा पूरा समर्थन
    Headlines

    Meera Munda Campaign: बागबेड़ा की सात पंचायतों में मीरा मुंडा ने की पदयात्रा, लोगों से मांगा जीत का आशीर्वाद, बोलीं, लोगों का मिल रहा पूरा समर्थन

    News DeskBy News DeskNovember 11, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. पोटका विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार मीरा मुंडा ने रविवार को बागबेड़ा क्षेत्र की सात पंचायतों में पदयात्रा कर जन संपर्क अभियान चलाया. इन सभी पंचायतों में आज सुबह लगभग 9 बजे से देर शाम तक पूर्वी बागबेड़ा, उत्तर पूर्वी बागबेड़ा, उत्तरी बागबेड़ा, पश्चिमी बागबेड़ा, दक्षिणी बागबेड़ा, मध्य बागबेड़ा एवं बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान क्षेत्र की जनता का उन्हें पूरा समर्थन मिला, खासकर महिलाओं ने मीरा मुंडा को जीत के प्रति आश्वस्त किया.

    महिलाएं अपने बीच मीरा मुंडा को पाकर खासे उत्साहित थीं. जन संपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने मीरा मुंडा को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया. मीरा मुंडा ने लोगो को आश्वस्त किया कि एनडीए समर्थित भाजपा की सरकार बनने पर क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जायेगा. उन्होंने महिलाओं को आश्वस्त किया कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में पांच गारंटी शामिल किया है, जिसका अनुपालन सरकार गठन के बाद किया जायेगा. उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में केंद्र की मोदी सरकार अनेक काम कर रही है.

    Adityapur: आदित्यपुर में रिहायशी इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत

    अब किसी महिला को प्रताड़ित नहीं होने दिया जायेगा, न उसको संपत्ति से बेदखल होने दिया जायेगा. जैसा आज विधायक कर रहे है.उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भाजपा की सरकार बनाने पर महिलाओं के लिए गोगो दीदी योजना, 500 रुपए में गैस सिलेंडर एवं वर्ष में दो बार मुफ्त सिलेंडर देने की योजना, बेरोजगार युवाओं को भत्ता एवं रिक्त पदों पर नियुक्ति प्राथमिकताएं हैं. इसी तरह क्षेत्र में कमीशन खोरी बंद करा कर सरकारी योजनाओं को धरती पर उतारा जायेगा. जनसंपर्क में बागबेड़ा मंडल के कार्यकर्ता शामिल थे.

    Congress Protest: कांग्रेस ने सभी 24 जिजिलों में खनिज कानून के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Meera Munda Campaign: Meera Munda took a padayatra in seven panchayats of Baghbeda said she is getting full support from people sought blessings from people for victory
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Adityapur: आदित्यपुर में रिहायशी इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत

    August 28, 2026

    Congress Protest: कांग्रेस ने सभी 24 जिजिलों में खनिज कानून के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

    August 28, 2026

    Tata motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने पेश की नई ब्रांड पहचान ‘टाटा.कार्स’

    August 28, 2026
    Recent Post

    Adityapur: आदित्यपुर में रिहायशी इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत

    August 28, 2026

    Congress Protest: कांग्रेस ने सभी 24 जिजिलों में खनिज कानून के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

    August 28, 2026

    Tata motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने पेश की नई ब्रांड पहचान ‘टाटा.कार्स’

    August 28, 2026

    HighCourt Dicision: हाईकोर्ट ने थानों में CCTV लगाने के आदेश का पालन नहीं होने पर नाराजगी जताई, DGP को अवमानना नोटिस जारी

    August 28, 2026

    Jharkhand: झारखंड सरकार ने नेपाल में आई बाढ़ से प्रभावित राज्य के लोगों के बारे में जानकारी मांगी

    August 28, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group