Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Adityapur: आदित्यपुर में रिहायशी इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत
    Breaking News

    Adityapur: आदित्यपुर में रिहायशी इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत

    News DeskBy News DeskAugust 28, 2026Updated:August 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Adityapur. सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर इलाके में बृहस्पतिवार को एक रिहायशी इमारत की पांचवीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिरकर 18 वर्षीय एक युवती की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतका की पहचान खुशबू कुमारी के रूप में हुई है।

    वह अपार्टमेंट में पहुंची थी और उसने सुरक्षा गार्ड से कहा था कि वह पांचवीं मंजिल पर रहने वाले एक परिवार से मिलना चाहती है। थोड़ी देर बाद, फ्लैट के निवासियों को जोर से किसी चीज के गिरने की आवाज सुनाई दी। जब वे नीचे भागे, तो उन्होंने युवती को खून से लथपथ पड़ा देखा। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
    पुलिस ने मृतका की पहचान आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सतबहिनी इलाके की निवासी के रूप में की और उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी।

    Congress Protest: कांग्रेस ने सभी 24 जिजिलों में खनिज कानून के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

    उसने कहा कि घटना के कारण और मंशा का पता लगाने के लिए सभी संभावित कोणों से जांच की जा रही है। यह पूछे जाने पर कि क्या यह आत्महत्या का मामला है, पुलिस ने यह कहते हुए टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस अधिकारी ने कहा, प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है, लेकिन हम सभी संभावित कोणों से इसकी जांच कर रहे हैं और सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रहे हैं।

    Tata motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने पेश की नई ब्रांड पहचान ‘टाटा.कार्स’

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Adityapur: Young woman dies after falling from fifth floor of Rehayashi Building in Adityapur Adityapur: आदित्यपुर में रिहायशी इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Congress Protest: कांग्रेस ने सभी 24 जिजिलों में खनिज कानून के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

    August 28, 2026

    Tata motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने पेश की नई ब्रांड पहचान ‘टाटा.कार्स’

    August 28, 2026

    HighCourt Dicision: हाईकोर्ट ने थानों में CCTV लगाने के आदेश का पालन नहीं होने पर नाराजगी जताई, DGP को अवमानना नोटिस जारी

    August 28, 2026
    Recent Post

    Adityapur: आदित्यपुर में रिहायशी इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत

    August 28, 2026

    Congress Protest: कांग्रेस ने सभी 24 जिजिलों में खनिज कानून के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

    August 28, 2026

    Tata motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने पेश की नई ब्रांड पहचान ‘टाटा.कार्स’

    August 28, 2026

    HighCourt Dicision: हाईकोर्ट ने थानों में CCTV लगाने के आदेश का पालन नहीं होने पर नाराजगी जताई, DGP को अवमानना नोटिस जारी

    August 28, 2026

    Jharkhand: झारखंड सरकार ने नेपाल में आई बाढ़ से प्रभावित राज्य के लोगों के बारे में जानकारी मांगी

    August 28, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group