Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Milk Price Hike: अमूल, मदर डेयरी का दूध दो रुपये लीटर महंगा, आज से लागू होंगे नए दाम
    Breaking News

    Milk Price Hike: अमूल, मदर डेयरी का दूध दो रुपये लीटर महंगा, आज से लागू होंगे नए दाम

    News DeskBy News DeskMay 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. देश की प्रमुख दूध और दुग्ध उत्पाद कंपनियों अमूल और मदर डेयरी ने बुधवार को दूध की कीमतें दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा दीं। इससे महंगाई का दबाव और बढ़ गया है, जो पहले से ही युद्ध के कारण बढ़ा हुआ था और इससे घरों का बजट भी प्रभावित होगा। यह मूल्यवृद्धि 14 मई से लागू होगी। माना जा रहा है कि क्षेत्रीय डेयरी कंपनियां भी इसी तरह कीमतें बढ़ा सकती हैं।

    गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ), जो अमूल ब्रांड के तहत दूध और दूध उत्पादों की बिक्री करता है, ने एक बयान में कहा कि उसने ‘‘पूरे भारत में दूध के विभिन्न पैक के दाम में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।’’

    वहीं मदर डेयरी ने कहा कि उसने अपने दूध की विभिन्न किस्मों की उपभोक्ता कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की है, जो बृहस्पतिवार से प्रभावी होगी।

    JAMSHEDPUR NEWS ;एनआईटी जमशेदपुर में ई-ऑफिस सिस्टम लॉन्च, डिजिटल और पेपरलेस प्रशासन को मिलेगा बढ़ावा

    जीसीएमएमएफ द्वारा पिछली मूल्य वृद्धि एक मई, 2025 को की गई थी, जबकि मदर डेयरी ने अप्रैल, 2025 में कीमतें बढ़ाई थीं। भारत के दो सबसे बड़े संगठित दूध विक्रेताओं द्वारा की गई इस मूल्य वृद्धि से खाद्य महंगाई और बढ़ेगी, जो हाल के सप्ताह में पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण पहले ही बढ़ चुकी है।

    अप्रैल में खाद्य महंगाई चार प्रतिशत के आंकड़े को पार कर गई है। जीसीएमएमएफ ने कहा कि कीमतों में हुई यह वृद्धि लगभग 2.5-3.5 प्रतिशत प्रति लीटर के बराबर है, जो औसत खाद्य महंगाई दर से कम है।
    जीसीएमएमएफ ने कहा, ‘‘यह मूल्य वृद्धि दूध के परिचालन और उत्पादन की कुल लागत में हुई बढ़ोतरी के कारण की जा रही है।

    Jamshedpur news :अस्मिता महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विजेताओं को सरयू राय ने किया पुरस्कृत

    इस वर्ष के दौरान पशु आहार, दूध की पैकेजिंग सामग्री और ईंधन की लागत में काफी वृद्धि हुई है। सहकारी संस्था ने कहा कि उसकी सदस्य यूनियनों ने भी किसानों के लिए खरीद मूल्य में 30 रुपये प्रति किलोग्राम वसा (फैट) की बढ़ोतरी की है, जो मई, 2025 की तुलना में 3.7 प्रतिशत की वृद्धि है।

    कीमतों में बढ़ोतरी पर मदर डेयरी ने कहा, ‘‘यह बदलाव इसलिए जरूरी हो गया था क्योंकि किसानों से खरीद की कीमतों में पिछले एक साल में लगातार बढ़ोतरी हुई है, जो लगभग छह प्रतिशत के बराबर है। इसके बावजूद उपभोक्ताओं पर इसका असर कम करने के लिए लगातार कोशिशें की जा रही थीं।’’

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Milk Price Hike: अमूल आज से लागू होंगे नए दाम मदर डेयरी का दूध दो रुपये लीटर महंगा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS ;एनआईटी जमशेदपुर में ई-ऑफिस सिस्टम लॉन्च, डिजिटल और पेपरलेस प्रशासन को मिलेगा बढ़ावा

    May 14, 2026

    Jamshedpur news :अस्मिता महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विजेताओं को सरयू राय ने किया पुरस्कृत

    May 14, 2026

    CHANDIL NEWS: अवैध महुआ शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 अड्डे ध्वस्त, 1000 किलो जावा महुआ नष्ट

    May 14, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS ;एनआईटी जमशेदपुर में ई-ऑफिस सिस्टम लॉन्च, डिजिटल और पेपरलेस प्रशासन को मिलेगा बढ़ावा

    May 14, 2026

    Jamshedpur news :अस्मिता महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विजेताओं को सरयू राय ने किया पुरस्कृत

    May 14, 2026

    CHANDIL NEWS: अवैध महुआ शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 अड्डे ध्वस्त, 1000 किलो जावा महुआ नष्ट

    May 14, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :अफवाहों से बढ़ी भीड़, प्रशासन बोला- जिले में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं

    May 14, 2026

    SERAIKELA NEWS: NRLM योजना से गंगामनी महतो बनीं आत्मनिर्भर, मनिहारी व जूता-चप्पल व्यवसाय से संवारी परिवार की आर्थिक स्थिति

    May 14, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group